World Boxing Championship 2023: दिल्ली में आयोजित विमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भात की बॉक्सर निहकत जरीन ने कमाल कर दिया है। उन्होंने इस चैंपियनशिप में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है। मैरीकॉम के बाद निहकत ऐसा करने वालीं दूसरी भारतीय मुक्केबाज बन गई हैं। इस चैंपियनशिप में निहकत ने भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया है। निहकत से पहले स्वीटी और नीतू ने गोल्ड जीते हैं।
निखत ने वियतनाम की गुयेन थी ताम को 5-0 से हराया
दरअसल, रविवार को 50 KG वेट कैटेगरी में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरी 26 साल की निहकत जरीन ने वियतनाम की दो बार की एशियन चैंपियन गुयेन थी ताम को 5-0 से हराया। इसके बाद 75 किग्रा कैटेगरी में लवलीना बोरगोहेन ने ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज केटलीन पार्कर को 5-2 से हराकर भारत को चौथा गोल्ड मेडल दिलाया है।
और पढ़िए – SA vs WI: जॉनसन चार्ल्स ने 39 बॉल में सेंचुरी ठोक रचा इतिहास, तोड़ डाले कई रिकॉर्ड, गेल को भी पछाड़ा
वूमेंस वर्ल्ड बॉलक्सिंग चैंपियनशिप में लतगातातर दूसरा गोल्ड जीतने के बाद निहकत ने कहा खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ‘आप मुझे सपोर्ट करते रहो, मैं देश का नाम रोशन करती रहूंगी, ‘मैं दूसरी बार विश्व चैंपियन बनकर बेहद खुश हूं, खासकर एक अलग वेट कैटेगरी में।
यह मुकाबला सबसे कठिन था- निखत
निहकत जरीन ने मैच के बादे में बताया कि ‘इस टूर्नामेंट में आज का मुकाबला सबसे कठिन मुकाबला था और चूंकि यह टूर्नामेंट का आखिरी मैच था, इसलिए मैं अपनी ऊर्जा का पूरी तरह से उपयोग करना चाहती थी और सब कुछ रिंग में छोड़ देना चाहती थी। यह बाउट का एक रोलर कोस्टर था, जिसमें हम दोनों को चेतावनी के साथ-साथ 8 काउंट भी मिले और यह बहुत करीबी मैच था।’
मैच के बाद क्या बोलीं निहकत जरीन
निहकत जरीन ने मैच के बाद अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए ये भी कहा कि ‘अंतिम राउंड में मेरी रणनीति थी कि मैं पूरी ताकत से आक्रमण करूं और जब विजेता के रूप में मेरा हाथ उठा, तो मुझे बेहद खुशी हुई। यह पदक मेरे देश और उन सभी के लिए है, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में हमारा समर्थन और हमारी हौसला अफजाई की है।’
निहकत जरीन की उपलब्धियां
वर्ल्ड चैंपियनशिप, 2 गोल्ड
कॉमवेल्थ गेम्स, 1 गोल्ड
एशियन चैंपियनशिप, 1 ब्रॉन्ज
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines