Team India Wear Pink Jersey: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच अभी वनडे सीरीज चल रही है. 2025 के महिला विश्व कप की शुरुआत से पहले ये दोनों देशों के लिए अभ्यास की तरह है. सीरीज के दो मैच हो चुके हैं और आज तीसरे मुकाबले का आयोजन किया जाने वाला है. इसके पहले बीसीसीआई ने बड़ा कदम उठाया है. भारतीय महिला टीम तीसरे वनडे में ब्लू नहीं, बल्कि पिंक रंग की जर्सी पहनकर खेलेगी. इसके पीछे का कारण जानकर आप भी भारतीय टीम और बीसीसीआई को सलाम करेंगे.
पिंक जर्सी में खेलेगी टीम इंडिया
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डाला. इसमें भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी पिंक जर्सी में नजर आ रही हैं. इसी बीच कप्तान हरमनप्रीत कौर और अन्य सदस्यों ने बताया कि वो ब्रैस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता फैसलाने के लिए ये कदम उठा रहे हैं. उन्होंने इसी बीच सभी को इस गंभीर विषय पर मैसेज दिया और बताया कि इस गंभीर बीमारी के खिलाफ वो मिलकर लड़ेंगे. फैंस कमेंट सेक्शन में बीसीसीआई और भारतीय महिला टीम द्वारा उठाए जा रहे इस कदम को सलाम कर रहे हैं और तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
कब शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों का मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच आज दोपहर 1:30 बजे से शुरू हो जाएगा. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच ये मैच होने वाला है. इस मुकाबले को फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं और ऑनलाइन ये जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा.
भारत के लिए जीत है जरुरी
30 सितंबर 2025 से महिला वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है. भारत और श्रीलंका में ये टूर्नामेंट हो रहा है. इसी वजह से भारतीय टीम पर सभी की नजर है. हरमनप्रीत एंड कंपनी चाहेगी कि बड़े टूर्नामेंट से पहले उनके पास आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं हो. तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और भारत ने एक-एक मैच जीता है. आज सीरीज का आखिरी मैच है और दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगी. भारत को वर्ल्ड कप के लिए दावा ठोकना है, तो विश्व की सबसे सफल महिला टीम ऑस्ट्रेलिया को हराना ही होगा.
ये भी पढ़ें:- ‘PAK के खिलाफ…’, कप्तानी में ‘एक्सपेरिमेंट’ किंग बने सूर्या को लेकर क्या बोले गावस्कर? आया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
53 secs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
43 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
1 hr agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
3 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
5 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines