नई दिल्ली: टीम इंडिया की स्टार कीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है जहां उसका सामना 23 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस अहम मुकाबले से पहले ऋचा घोष ने बड़ा बयान दिया। ऋचा ने कहा कि महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देने के लिए भारत को कम से कम 180 रनों की जरूरत होगी।
हम उन्हें 140-150 तक सीमित करने की कोशिश करेंगे
उन्होंने आगे कहा- ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य का पीछा करने में सहज है क्योंकि वे गहरी बल्लेबाजी करते हैं। हम भी करते हैं, लेकिन टॉस किसी के हाथ में नहीं होता। इसलिए जो भी स्थिति हो, हमें उससे गुजरना ही होगा। हमारे पास इसके लिए योजनाएं हैं। हम नहीं जानते कि पिच कल कैसा व्यवहार करेगी, लेकिन यह अच्छी लग रही है। हम इस पर 180 का लक्ष्य रख सकते हैं। वहीं गेंदबाजी करते समय हम उन्हें 140-150 तक सीमित करने की कोशिश करेंगे क्योंकि उनके पास अच्छी बल्लेबाजी लाइन-अप है।”
और पढ़िए –Sarah Taylor की ‘पार्टनर’ हुई प्रेग्नेंट, सोनोग्राफी के साथ फोटो डालकर दी खुशखबरी
दबाव से निपटने में सुधार किया है
फिनिशर की भूमिका पर उन्होंने कहा- “हमेशा उतार-चढ़ाव आते हैं। यहां तक मैंने भी बहुत कुछ सीखा है कि आप कैसे स्थिति को संभाल सकते हैं। जब मैं बल्लेबाजी करने जाती हूं, तो दबाव से निपटने में मैंने सुधार किया है।” घोष को यकीन है कि ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी जा सकती है। हालांकि यह भी एक तथ्य है कि पिछले 22 महीनों में ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ एक टी20 मैच गंवाया है। पांच बार की वर्ल्ड कप चैंपियन अब तक टूर्नामेंट में अजेय है। उन्होंने अपने सभी ग्रुप स्टेज मैच जीते हैं।
https://twitter.com/BCCIWomen/status/1627708862215356416?cxt=HHwWgIDQocKl5JYtAAAA
ऑस्ट्रेलिया को हराया जा सकता है
घोष ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया को हराया जा सकता है, हमारी पिछली श्रृंखला में हमने उन्हें हराया और हमने पहले भी ऐसा किया है। वे एक मजबूत टीम हैं, लेकिन हम उन्हें हरा सकते हैं।” घोष ने कहा, “हम अपनी मानसिकता में सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं। सभी के पास मौका है, लेकिन जो टीम मानसिक रूप से मजबूत होगी वह जीतेगी। हम उस पर काम कर रहे हैं।”
ऑस्ट्रेलिया की कमजोरियों का फायदा उठाने की योजना
उन्होंने कहा कि भारत ऑस्ट्रेलिया की कमजोरियों का फायदा उठाने की योजना बना रहा है। “हम ऑस्ट्रेलिया की कमजोर जगह को जानते हैं और हम इसके खिलाफ योजना बना रहे हैं, लेकिन मैं यह नहीं कहूंगी कि वह कमजोरी क्या हैं क्योंकि तब वे तैयार होकर आएंगे।” टूर्नामेंट में दो अर्धशतक जड़ने वाली प्रमुख रन-स्कोरर घोष ने कहा कि भारत गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया की तरह आक्रामक खेल खेलेगा।
और पढ़िए – ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, मैक्सवेल समेत इन धाकड़ खिलाड़ियों की वापसी
https://twitter.com/cricketcomau/status/1628259806892146688?cxt=HHwWgIDS_dvq3pgtAAAA
हम हमलावर खेल खेलेंगे
ऋचा ने कहा- “वे बहुत आक्रमण करते हैं। इसलिए उनके साथ कुछ भी हो जाए, भले ही बल्लेबाज आउट हो जाए, वे आक्रमण करना नहीं छोड़ते क्योंकि उनके पास ऊपर से नीचे तक बल्लेबाज हैं। हमारे पास भी ऊपर से नीचे तक बल्लेबाज हैं। इसलिए हम हमलावर खेल खेलेंगे।” घोष का मानना है कि फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना ‘आत्मविश्वास बढ़ाने वाला’ होगा। उन्होंने कहा, “मैं केवल गेंद को देखती हूं और उसके अनुसार खेलने की कोशिश करती हूं। मैं नहीं देखती कि कौन गेंदबाजी कर रहा है क्योंकि अगर हम यह सोचने लगें कि एक शीर्ष गेंदबाज गेंदबाजी कर रहा है तो घबराहट होने लगती है।”
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines