---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ENG W vs PAK W: कंगाली में आटा गीला, पाकिस्तान पर लग गया 5 रनों का जुर्माना, देखें वीडियो

नई दिल्ली: आपने वो कहावत सुनी होगी कंगाली में आटा गीला- यानी जब कोई काम बिगड़ रहा हो तो वह किसी चीज की वजह से और बिगड़ जाता है। कुछ ऐसा ही पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के साथ हुआ। वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के तहत मंगलवार को इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में […]

---खबर नीचे जारी है---

नई दिल्ली: आपने वो कहावत सुनी होगी कंगाली में आटा गीला- यानी जब कोई काम बिगड़ रहा हो तो वह किसी चीज की वजह से और बिगड़ जाता है। कुछ ऐसा ही पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के साथ हुआ। वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के तहत मंगलवार को इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में ताबड़तोड़ रन खा रही पाक टीम पर 5 रनों का जुर्माना लग गया।

नेट ब्रंट ने बिगाड़ दी लय

हुआ यूं कि 14वें ओवर में इंग्लिश टीम 125 रन ठोक चुकी थी। अगला ओवर फातिमा सना डालने आईं तो नेट सीवर ब्रंट ने दूसरी ही गेंद पर चौका ठोक उनकी लय बिगाड़ दी। तीसरी गेंद पर ब्रंट ने एक रन लेकर एमी जोंस को स्ट्राइक दे दी, लेकिन फातिमा सना ने अगली गेंद नो बॉल डाल दी। चौथी गेंद दोबारा डाली गई तो जोंस ने इस पर दो रन ले लिए। इसके बाद अगली गेंद पर जोंस ने एक बार फिर फाइन लेग की ओर रन चुराने की कोशिश की, वह बॉल की लेंथ तक गईं और ऑफ स्टंप से दूर उठाकर बॉल को फाइन लेग की दिशा में मोड़ दिया, लेकिन ये क्या?

और पढ़िएपाकिस्तान सुपर लीग से बाहर हुआ ये ऑलराउंडर, रिप्लेसमेंट खोजने में जुटी सरफराज की टीम

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by ICC (@icc)

---खबर नीचे जारी है---

दस्ताने पर जा टकराई बॉल

सिद्रा अमीन ने जैसे ही विकेटकीपर सिद्रा नवाज को गेंद दी, नवाज ने इसे पकड़ने के लिए अपना एक दस्ताना नीचे फेंक दिया। ये बॉल उनके हाथ से छिटकी और दस्ताने पर जा गिरी। इस तरह नीचे गिरे दस्ताने पर टकराने के बाद पाकिस्तान पर 5 रनों का जुर्माना लगा दिया गया। इसके बाद फातिमा की लय इस कदर बिगड़ी कि उन्होंने अगली गेंद एक बार फिर नो बॉल फेंक दी। आखिरकार जब उनका ओवर पूरा हुआ तो ये काफी महंगा रहा। उनके इस ओवर से कुल 18 रन आए।

और पढ़िएसेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड की रिकॉर्ड जीत, पाकिस्तान को रौंदा

---खबर नीचे जारी है---

इंग्लैंड ने ठोका वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर

इंग्लैंड ने नेट ब्रंट, एमी जोंस और ओपनर डेनी वॉट की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में 213 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। ये वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा।

और पढ़िए –  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 21, 2023 09:17 PM
End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola