IND-W vs AUS-W Head to Head: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में लीग स्टेज का दौर समाप्त हो गया है और अब सेमीफाइनल में टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने क्वालिफाई किया है। जिसमें से पहला मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है और भारत के लिए इसे जितना फाइनल में जीत जैसा होगा। वहीं मैच से पहले दोनों टीमों के बीच के आंकड़े देखने बेहद जरूरी है।
IND-W vs AUS-W Head to Head: भारत और ऑस्ट्रेलिया में कौन किसपर भारी?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 में रिकॉर्ड को देखा जाए तो इसमें ऑस्ट्रेलिया का पड़ला भारी नजर आता है। दोनों के बीच अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं। जिसमें से भारत ने सिर्फ 7 मैच जीते हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 23 मैच जीते हैं। दोनों के बीच आखिरी मैच दिसंबर 2022 में मुंबई में खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 54 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं दोनों के बीच आखिरी पांच मैचों का रिकॉर्ड देखें तो इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 4 मैच जीते हैं वहीं भारत ने सिर्फ एक ही मैच जीता है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना मुश्किल साबित हो सकता है।
भारत महिला टीम: यस्तिका भाटिया, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंह, स्मृति मंधाना, शिखा पांडे, देविका वैद्य, अंजलि सरवानी।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: मेग लैनिंग (कप्तान), एलिसा हीली (उपकप्तान), डार्सी ब्राउन, एशलेघ गार्डनर, किम गर्थ, हीथर ग्राहम, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
46 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines