ICC Women’s T20 World Cup 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित किए जाने वाले वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 10 फरवरी 2023 से होगी। इस बार टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा है। ये आठवां टी20 विश्वकप है और इसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इसका आयोजन 10 से 26 फरवरी के बीच होगा और इस दौरान कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले आईसीसी ने महिलाओं की ताजा रैंकिंग जारी की है जिसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
गेंदबाजी में हुए कई बड़े बदलाव
आईसीसी द्वारा जारी की गई रैंकिंग में सबसे ज्यादा बदलाव गेंदबाजी में देखने को मिले हैं। साउथ अफ्रीका की मलाबा दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। उन्होंने भारत के खिलाफ खेले गए ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था और सभी को हैरान कर दिया था। वह जल्द ही नंबर पर पोजिशन पर मौजूद इंग्लैंड की सोफी को पीछे छोड़ सकती हैं।
दीप्ति शर्मा को हुआ नुकसान, स्नेह राणा ने मारी छलांग
आईसीसी द्वारा जारी की गई रैंकिंग में भारतीय टीम की दिग्गज गेंदबाज दीप्ति शर्मा को नुकसान हुआ है। दीप्ति ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन फिर भी वह मलाबा से पीछे रह गई और उन्हें एक रैंकिंग का नुकसान हुआ। वहीं ट्राई सीरीज में दमदार विकेट लेने वाली स्नेह राणा ने शानदार छलांग लगाई है। वह नंबर 10 से सीधे नंबर 6 की पोजिशन पर आ गई हैं।
और पढ़िए –ICC Women’s T20 Rankings: महिलाओं की टी20 रैंकिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें
ICC Women’s T20 World Cup 2023 Schedule: ये है विश्वकप का शेड्यूल
10 फरवरी – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका (केप टाउन)
11 फरवरी – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (पार्ल)
11 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (पार्ल)
12 फरवरी – भारत बनाम पाकिस्तान (केपटाउन)
12 फरवरी – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (केप टाउन)
13 फरवरी – आयरलैंड बनाम इंग्लैंड (पार्ल)
13 फरवरी – दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (पार्ल)
14 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (गकीबरहा)
15 फरवरी – वेस्टइंडीज बनाम भारत (केपटाउन)
15 फरवरी – पाकिस्तान बनाम आयरलैंड (केप टाउन)
16 फरवरी – श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया (गकीबरहा)
17 फरवरी – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (केप टाउन)
17 फरवरी – वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड (केप टाउन)
18 फरवरी – इंग्लैंड बनाम भारत (गकीबरहा)
18 फरवरी – दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (गकीबरहा)
19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (पार्ल)
19 फरवरी – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (पार्ल)
20 फरवरी – आयरलैंड बनाम भारत (गकीबरहा)
21 फरवरी – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (केप टाउन)
21 फरवरी – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश (केप टाउन)
23 फरवरी – सेमी-फाइनल 1 (केप टाउन)
24 फरवरी – सेमी-फाइनल 2 (केप टाउन)
26 फरवरी – फाइनल (केप टाउन)
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
11 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
8 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
9 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
10 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
10 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
10 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
11 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines