Women’s T20 WC, IND vs AUS: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में गुरुवार शाम को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। ये मैच काफी रोमांचक रहा और अंत में इसे ऑस्ट्रेलिया ने 5 रनों के छोटे अंतर से जीत लिया। इसी के साथ भारत का विश्पकप फाइनल खेलना का सपना बुरी तरह से टूट गया। भारत की इस हार में ऑस्ट्रेलिया की टीम के ऑलराउंड परफॉर्मेंस ने तो महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ही साथ ही भारतीय टीम ने भी कुछ ऐसी गलतियां की जो उन पर बुरी तरस से भारी पड़ गई। इन गलतियों के बारे में सोचने पर हर खिलाड़ी को दुख होगा।
मेग लेनिंग और बेथ मूनी का कैच छोड़ा
ऑस्ट्रेलिया को 172 के स्कोर तक पहुंचाने में कप्तान मेग लेनिंग के साथ सलामी बैटर बेथ मूनी का अहम योगदान रहा। मूनी ने जहां अर्धशतक जड़ते हुए 54 रनों की पारी खेली, वहीं मेग लेनिंग ने नाबाद 49 रन बनाए। भारत के पास इन दोनों ही बैटर्स को जल्द समेटने का मौका था मगर टीम ने दोनों के ही कैच आसानी से छोड़ दिए। बेथ मूनी का 10वें ओवर में शेफाली वर्मा ने कैच छोड़ा। वहीं मेग लेनिंग का कैच तो जब वे 1 रन पर थी तब ही ऋचा घोष ने छोड़ दिया था।
और पढ़िए – ‘इससे बड़ा दुर्भाग्य…’, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हार के बाद रन आउट पर दिया बड़ा बयान
खराब गेंदबाजी और फील्ड का जमावड़ा
भारतीय टीम की इस हार में गेंदबाजों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के सारे ही बॉलर्स सही लेंथ पर बॉल नहीं डाल पाए और खुब रन पिटा दिए। टीम की लीड गेंदबाज दीप्ति शर्मा तो लगातार शॉर्ट पिच गेंद डाल रही थी जिसे खेलना ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बेहद आसान था। वहीं मैच में फील्डिंग भी कुछ खास तरीके से नहीं जमाई गई थी जिसे लेकर कप्तान हरमनप्रीत की खूब आलोचना हुई।
टॉप ऑर्डर फिर हुआ फेल
भारतीय टीम के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी परेशानी उसका टॉप ऑर्डर रहा है। इस मैच में भी ओपनर शेफाली वर्मा एक बार फिर फेल हुई वहीं पिछले मैच की हीरो रही स्मृति मंधाना भी आसानी से आउट हो गई जिससे टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा साथ ही इन्होंने गेंदे भी खराब कर दी।
हरमनप्रीत कौर का रनआउट
भारतीय टीम एक समय इस मैच को आसानी से जीत रही थी लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर के रनआउट ने एक दम से वक्त बदल दिया। ये इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इस रनआउट में कप्तान हरमनप्रीत की गलती सामने आती है। उन्होंने अंत में दौड़ते हुए अपनी रफ्तार कर कर ली वही क्रीज पर पहुंचने के लिए ना डाउव लगाई और ना ही हाथ को स्ट्रेच किया जिससे बल्ला मैदान पर ही अटक गया।
और पढ़िए – स्टंप से दूर जा रही थी गेंद, Joe Root ने पलटकर खेला रचनात्मक शॉट, देखें वीडियो
ऋचा घोष ने रचनात्कम शॉट खेलने के चक्कर में खेली डॉट बॉल
भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी ऋचा घोष के लिए ये टूर्नामेंट किसी सपने से कम नहीं था। हालांकि इसका अंत बेहद खराब रहा। वे जब मैदान पर उतरी तो गेंद और लक्ष्य के बीच ज्यादा अंतर नहीं था और वे आराम से सीधे शॉट्स खेलती तो भी काम चल जाता लेकिन ऋचा ने रचनात्मक शॉट खेलने चाहे जिसके चलते कई गेंद खराब हो गई और ये भी टीम को भारी पड़ गया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
57 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines