नई दिल्ली: वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के तहत सोमवार को टीम इंडिया आयरलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। कप्तान ने टॉस जीतकर कहा- ”पिच सख्त और सूखी दिखती है। इसलिए बल्लेबाजी का फैसला लिया।” राधा यादव बीमार हैं, उनकी जगह देविका वैद्य को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। इस मौके पर 150वें टी20 इंटरनेशनल के बारे में बात करते हुए कप्तान भावुक हो गईं।
वहीं आयरलैंड की कप्तान लॉरा डेलानी ने कहा- “दबाव भारत पर है।” “खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता की झलक दिखाई है। टीम में अच्छी ऊर्जा है।” जेन मैगुइरे की जगह प्लेइंग इलेवन में जॉर्जीना डेम्पसे की एंट्री कराई गई है।
टीम इंडिया को जीत दर्ज करना जरूरी
पॉइंट्स टेबल की बात करें तो टीम इंडिया 3 मैचों में से 2 में जीत दर्ज कर ग्रुप बी में 4 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने के लिए इस मैच में अच्छी जीत दर्ज करनी होगी, वर्ना उसे पाकिस्तान से चुनौती मिल सकती है। पाकिस्तान के पास अभी एक और मैच बाकी है और उसके पास प्लस रनरेट के साथ 2 अंक हैं। यदि पाकिस्तान अपना अगला मुकाबला जीतती है तो वह सेमीफाइनल के लिए चुनौती दे सकती है। हालांकि 4 मैच खेलकर 4 पॉइंट हासिल कर चुकी वेस्टइंडीज की टीम भी रेस में है। हालांकि उसके पास माइनस रनरेट है।
और पढ़िए – भारतीय टीम के फैन हुए पूर्व पाकिस्तानी कप्तान, ‘India को भारत में हराना नामुमकिन’
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन):
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), देविका वैद्य, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर
आयरलैंड महिला (प्लेइंग इलेवन):
एमी हंटर, गेबी लुईस, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, आइमर रिचर्डसन, लुईस लिटिल, लॉरा डेलानी (कप्तान), अर्लीन केली, मैरी वाल्ड्रॉन (विकेटकीपर), लिआह पॉल, कारा मरे, जॉर्जीना डेम्पसे
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines