Womens T20 WC Final 2023: महिला टी20 विश्वकप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका बीच खेला जा रहा है। कैप टाउन में खेले जा रहे इस खिताबी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है। अपने फैसले को सही साबित करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं।
कंगारू टीम की खतरनाक आलराउंडर Ashleigh Gardner ने 21 गेंद में 29 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 चौके और 2 तूफानी छक्के लगाए। एक छक्का उन्होंने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से लगाया, जिस पर दशकों ने तालियां पीट दीं। जिस गेंद पर उन्होंने यह छक्का लगाया वह स्लो गेंद थी।
दरअसल, साउथ अफ्रीका की तरफ से पारी का 9वां ओवर de Klerk लेकर आई थीं। उनके इस ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने कुल 13 रन बटोरे। Ashleigh Gardner ने चौथी और पांचवी बॉल पर हवाई फायर करते हुए गेंद को छक्के लिए भेजा। बैक टू बैक छक्के लगाने के बाद Gardner थोड़ा स्लो खेलने लगीं और बाद में 12वें ओवर की पांचवी गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका लाइव स्कोर
अगर मैच की बात करें साउथ अफ्रीका के लिए काप और Chloe Tryon ने एक एक विकेट निकाला है। फिलहाल बेथ मूनी 38 जबकि ग्रेस हारिस 2 रन बनाकर खेल रही हैं। यहां से ऑस्ट्रेलिया एक मजबूत टारगेट सेट करने की सोच में हैं। इसलिए चौथे नंबर पर ग्रेस हैरिस को क्रीज पर उतारा गया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
संभावित एकादश- लौरा वोल्वार्ड्ट, तज़मिन ब्रिट्स, मारिज़ैन कैप, सुने लुस (कप्तान), क्लो ट्रायोन, एनेके बॉश, नादिन डी क्लार्क, सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा
संभावित एकादश- एलिसा हीली, बेथ मूनी, मेग लैनिंग (कप्तान), एशले गार्डनर, ग्रेस हैरिस, एलिस पेरी, ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहम, जेस जोनासेन, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
44 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines