Women’s T20 WC 2023 RSA W vs AUS W: साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 अब अपने अंत की ओर बढ़ गया है और रविवार को ऑस्ट्रेलिया और मेजबान साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर ऑस्ट्रेलिया छठी बार चैंपियन बनना चाहेगी वहीं साउथ अफ्रीका पहली बार खिताब हासिल करना चाहेगी। अगर ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीत जाती है तो उसकी कप्तान मेग लेनिंग इतिहास रच देंगी और दिग्गजों को पीछे छोड़ देगी।
मेग लेनिंग के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका
अगर मेग लैनिंग अपनी कप्तानी ने साउथ अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में मात दे देती हैं तो मेग वर्ल्ड में सबसे ज्यादा बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली कप्तान बन जाएंगी और ऑस्ट्रेलिया के ही दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगी। रिकी पोंटिंग ने अपनी कप्तानी में चार बार आस्ट्रेलिया को आईसीसी ट्रॉफी दिलाई है। वहीं विमेंस टीम में मेग लैनिंग ने भी चार बार टीम को आईसीसी चैंपियन बनाया हैं यानी दोनों कप्तानों के नाम अब तक 4-4 आईसीसी ट्रॉफी है। ऐसे में इस मैच को जीतना लेनिंग के लिए किसी सपने से कम नहीं होगा।
और पढ़िए –Womens T20 WC Final 2023: Mlaba ने उड़ाई Grace Harris की गिल्लियां, फिर ऐसे मनाया जश्न, देखें
साउथ अफ्रीका की महिला टीम:
सुने लूज (कप्तान), च्लोए ट्रायॉन, एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नाडिने डि क्लर्क, एनरी डर्कसन, लारा गुडाल, शबनीम इस्माइल, सिनालो जाफ्टा, मैरिजाने काप, आयाबोंगा खाका, मसाबाटा क्लास, नॉनकुलुलेको म्लाबा, डेल्मी टकर, लौरा वॉल्वार्ट
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम:
मेग लैनिंग (कप्तान), एलिसा हीली (उपकप्तान), डार्सी ब्राउन, एशलेघ गार्डनर, किम गर्थ, हीथर ग्राहम, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
43 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines