Women’s T20 WC 2023: महिला टी20 विश्वकप 2023 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में कंगारू टीम ने साउथ अफ्रीका 19 रनों हरा दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने फिर बता दिया कि उसे महिला क्रिकेट में चुनौती देना आसान नहीं। इस खिताब के साथ ऑस्ट्रेलिया छठवीं बार टी20 विश्वकप जीतने वाली इकलौती टीम बनी है।
लैनिंग ने रिकी पॉन्टिंग को पछाड़ा
फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। लैनिंग 5 आईसीसी खिताब जीतने वाली पहली क्रिकेटर बनीं हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ही रिकी पॉन्टिंग को और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ा है। धोनी और पोंटिग ने 3-3 बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया था।
और पढ़िए – वर्ल्ड कप में जीत की 2 बार हैट्रिक…ऑस्ट्रेलिया टीम ने बना डाला अनोखा रिकॉर्ड…
https://twitter.com/kshitij06069312/status/1629876441847574529?s=20
मेग लैनिंग और एलिसा हीली के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हुआ
खास बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग और एलिसा हीली 10 टी20 इंटरनेशनल्स के फाइनल में खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनीं हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने छठवीं बार जीती ट्रॉफी
महिला टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने हैट्रिक के साथ छठवीं बार इस टूर्नामेंट पर कब्जा किया। ऑस्ट्रेलिया 2010, 2012, 2014, 2018, 2022, 2023 में खिताब जीत चुकी है।
और पढ़िए – Ollie Pope ने फिर दिखाया जलवा, एक हाथ से पकड़ा अविश्वसनीय कैच, देखें Video
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका फाइनल मैच
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए थे। इस टारगेट के जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 137 रन ही बना सकी ओपनर लौरा वॉल्वार्ट ने 61 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। साउथ अफ्रीका ये मैच 19 रनों से हार गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
20 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
38 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines