Women’s T20 WC 2023, IND W vs AUS W: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 विश्वकप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला कैप टाउन में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मुकाबले में Beth Mooney 54 रन बनाकर आउट हो गई हैं, उन्हें शिखा पांडे ने शैफाली वर्मा के हाथों कैच आउट कराया।
दरअसल, शिखा पांडे टीम इंडिया के लिए 12वां ओवर लेकर आई थीं। उन्होंने इस ओवर की पांचवी गेंद पर बेथ मूनी को प्वाइंट पर खड़ीं शैफाली वर्मा के हाथों कैच हाउट करा दिया। मूनी ने गैफ में चौका बटोरने की कोशिश की थी, जिसमें वह नकाम साबित हुईं और शैफाली ने एक शानदार कैच लपका। कैच लपकने के बाद उन्होंने एग्रेशन दिखाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – आखिरी दम तक लड़ीं बेटियां, सेमीफाइनल में 5 रन से मिली शिकस्त
मूनी ने बनाए 54 रन
बेथ मूनी ने सेमीफाइनल में अपनी टीम के लिए शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने 37 गेंद में 54 रन बनाए। इस दौरान 7 चौके और 1 छक्का ठोका।
और पढ़िए – दगा कर बैठी हरमनप्रीत कौर किस्मत, धोनी की तरह क्रीज तक नहीं पहुंच पाया बल्ला, देखें वीडियो
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल लाइव स्कोर
अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने 18 ओवर का खेल होने तक 3 विकेट खोकर 146 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ग्रैस हारिस 5 जबकि कप्तान मैग लैनिंग 28 रन बनाकर खेल रही हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (सी), ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया, स्नेह राणा, शिखा पांडे, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह
ऑस्ट्रेलिया- एलिसा हीली (डब्ल्यू), बेथ मूनी, मेग लैनिंग (सी), एशलेग गार्डनर, एलिसे पेरी, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वेयरहम, जेस जोनासेन, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यांश शेडगे की होगी भारतीय ODI टीम में एंट्री!
4 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
12 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
31 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
53 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines