Women’s T20 WC 2023: कहते हैं न कि लोहा को काटने के लिए लोहे की जरूरत होती है। यह कहावत ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम पर सटीक बैठती है। सितारों से सजी इस टीम ने टी20 विश्वकप 2023 में एक बार फिर कमाल किया और छठवीं बार ये ट्रॉफी जीत ली। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की महिलाओं ने साउथ अफ्रीका को 19 रनों से हरा दिया। एक वक्त लग रहा था कि साउथ अफ्रीका कमाल कर सकती है, लेकिन 157 रनों का पीछा करते हुए वह अंत में वह बिखर गई और 19 रनों से मैच गंवा दिया।
महिला टी20 विश्वकप के इतिहास पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया टीम का दबदबा साफ दिखता है। इस टीम ने 2009 में शुरू हुई टी20 विश्वकप अब तक 8 बार खेला जा चुका है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया टीम ने 6 बार खिताब अपने नाम किया, एक बार इंग्लैंड और एक बार वेस्टइंडीज की टीम ने इस ट्रॉफी को जीता है।
और पढ़िए – सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन विश्व कप में दिखाया था जलवा, इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था बड़ा रिकॉर्ड
महिला टी20 विश्वकप का इतिहास
कैपटाउन में खेले गए फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर ऑस्ट्रेलिया की विमेंस टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप की खिताबी हैट्रिक बनाई। इसके साथ ही एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया टीम विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार खिताबी हैट्रिक लगाने में सफल हुई है।
और पढ़िए – प्लेइंग 11 में इस युवा खिलाड़ी की एंट्री कराएंगे रोहित? KL राहुल की छुट्टी तय!
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
कैपटाउन के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में खिताबी हैट्रिक जमाई है। यह टीम 2018, 2020 और 2023 में खिताब जीतकर दूसरी जीत की हैट्रिक जमाने में सफल रही, इससे पहले 2010, 2012 और 2014 में भी इस टीम ने जीत की हैट्रिक लेकर कमाल किया था।
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका फाइनल मैच
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए थे। इस टारगेट के जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 137 रन ही बना सकी ओपनर लौरा वॉल्वार्ट ने 61 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। साउथ अफ्रीका ये मैच 19 रनों से हार गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
32 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
50 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines