WPL 2023 MI vs RCB: मुंबई में खेले जा रहे वुमेंस प्रीमियर लीग में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार की देर शाम मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला गया। इस मैच में हरमनप्रीत कौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्मृति मंधाना की टीम को 9 विकेट से मात दे दी। इसी के साथ आरसीबी का हार का सिलसिला दूसरे मैच में भी खत्म नहीं हुआ।
ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर बैंगलोर की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और सभी विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने हेले मैथ्यूज (77*) और नेट साइवर (55*) की पारियों की बदौलत 15वें ओवर में ही इस आसान लक्ष्य को हासिल किया।
स्मृति मंधाना अच्छी शुरुआत के बाद लौटी, पत्तों की तरह बिखरी टीम
पहले खेलते हुए बैंगलोर ने 43 के स्कोर तक सोफी डिवाइन, स्मृति मंधाना, दिशा कसात और हीथर नाइट के विकेट खो दिए। लगातार गिर रहे विकेटों के बीच ऋचा घोष, कनिका आहूजा और श्रेयांका पाटिल ने छोटी पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। स्मृति को एक बार फिर से इस टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वह उसे आगे नहीं बढ़ा सकी और 23 रनों पर ही आउट हो गई।
हेली मेथ्यूज ने खेली तूफानी पारी, मुंबई ने आसानी से दर्ज की जीत
इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए हेली मैथ्यूज ने कोई कसर नहीं छोड़ी और विपक्षी गेंदबाजों की खूब पिटाई की।उन्होंने 26 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 38 गेंदों में 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 77 रन की पारी खेली। उनका नेट साइवर ने भी शानदार साथ दिया जिन्होंने भी 55 रन बनाए और मैच को 14.2 ओवर में ही खत्म कर दिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन): यास्तिका भाटिया (डब्ल्यू), हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (सी), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना (c), सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, दिशा कसाट, ऋचा घोष (w), हीथर नाइट, कनिका आहूजा, मेगन शुट्ट, श्रेयंका पाटिल, प्रीति बोस, रेणुका ठाकुर सिंह
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
32 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
44 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines