हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

WPL 2023: खत्म होने जा रहा वुमेंस प्रीमियर लीग का इंतजार, यहां जानें अनोखे फॉर्मेट से जुड़ी हर जानकारी

विज्ञापन
Women's Premier League 2023 Format

WPL 2023: भारत में खेले जाने वाले वुमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन की शुरुआत 4 मार्च 2023 से होने वाली है। ये महिला क्रिकेट के भविष्य की ओर एक सकारात्मक कदम साबित होने वाला है। इस टूर्नामेंट में 5 टीमों भाग ले रही हैं और पहला मैच शनिवार शाम को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है।

पहले सीजन में पांच टीमें भाग ले रही हैं। सभी टीमें प्रत्येक टीम के साथ दो-दो लीग मैच खेलेंगी। पूरा सीजन मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 4 मार्च 2023 को होगी और फाइनल मैच 26 मार्च 2023 को मुंबई के ही ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

और पढ़िए –  IND vs AUS: इंडिया को हराकर Steve Smith ने रचा इतिहास, 2010 के बाद करिश्मा करने वाले दूसरे कप्तान

WPL 2023 Format: 5 टीमें खेलेंगी 22 मैच, एक को मिलेगा फाइनल का डायरेक्ट टिकट

वुमेंस प्रीमियर लीग में हर टीम 8-8 लीग मैच खेलेगी। यानी हर टीम से हर टीम को खेलना है और प्रत्येक टीम के हर टीम से 2-2 मुकाबले होंगे। इस तरह 8-8 मैच जब सब टीमें खेल लेंगी तो पॉइंट्स टेबल की टॉप टीम सीधा फाइनल में जगह बनाएगी। वहीं नंबर 2 और नंबर 3 की टीम के बीच 24 मार्च को एलिमिनेटर मुकाबला होगा। इस मैच में हारने वाली टीम नंबर 4 और नंबर 5 के साथ घर जाएगी। वहीं एलिमिनेटर की विजेता टीम टेबल टॉपर के साथ 26 मार्च को फाइनल में भिड़ेगी।

और पढ़िए – IND vs AUS: अब अहमदाबाद टेस्ट में क्या करोगे? रोहित शर्मा ने बताया प्लान…WTC Final को लेकर कही ये बात

WPL 2023: ये पांच टीमें ले रही भाग

-यूपी वारियर्स
-गुजरात जायंट्स
-मुंबई इंडियंस
-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
-दिल्ली कैपिटल्स

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें