IND W vs PAK W: प्रैक्टिस कर रही थी टीम इंडिया, तभी मैदान में सांप ने मारी एंट्री, जानें फिर क्या हुआ?

Snake slithers in during India women’s training in Colombo: क्रिकेट मैचों के दौरान मैदान पर कई तरह की घटनाएं हम देख चुके हैं. कभी मैदान पर बिल्ली घुस जाती तो कभी डॉग. लेकिन इस बार सांप ने एंट्री मारी है, जी हां, कोलंबो में जब भारतीय महिला टीम प्रैक्टिस कर रही थी तभी वहां एक सांप आ धमका. जानिए फिर क्या हुआ…

Snake slithers in during India women's training in Colombo

Snake slithers in during India women's training in Colombo

Snake slithers in during India women’s training in Colombo: इन दिनों श्रीलंका और भारत की सरजमीं पर एक साथ महिला वनडे विश्व कप 2025 खेला जा रहा है. 30 सितंबर से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब तक 4 मैच हो चुके हैं. टीम इंडिया पहला मैच जीत चुकी है, अब उसे अगले मैच में पाकिस्तान से भिड़ना है. यह मुकाबला कोलंबो में खेला जाना है. इसके लिए दोनों टीमें वहां पहुंच चुकी हैं और जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं. इस मुकाबले से पहले कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया. जब भारतीय खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रही थीं तभी वहां सांप ने एंट्री मारी तो सभी चौंक गए.

विज्ञापन

भारतीय टीम 3 अक्टूबर को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में अभ्यास के लिए उतरी थी. खिलाड़ी सेंटर विकेट से नेट की ओर जा रहे थे, तभी मैदान पर अचानक एक सांप दिखाई दिया. समाचार एजेंसी पीटीआई को मैदान कर्मी ने बताया यह भूरे रंग का यह जहरीला नहीं था, बल्कि गरंडिया प्रजाति का सांप था, जो आमतौर पर चूहों की तलाश में नालियों या स्टैंड के पास घूमता है. सांप को देखकर खिलाड़ी घबराए नहीं, बल्कि सभी के चेहरे पर मुस्कान थी. एक तस्वीर वायरल हुई

विज्ञापन

टीम इंडिया का पलड़ा है भारी

महिला वनडे विश्व कप 2025 में रविवार यानी 5 अक्टूबर का दिन बेहद खास होने वाला है. इस दिन भारत और पाकिस्तान की टीमें मैदान पर उतरेंगी. इस मैच पर सबकी नजर रहने वाली है. इतिहास उठाकर देखें तो पाकिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारतीय महिला टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है. आंकड़े बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच अब तक 11 वनडे मुकाबले हुए हैं और सभी में भारत ने जीत दर्ज की है.

दोनों टीमों का दूसरा मैच

इस वनडे विश्व कप 2025 में जहां भारत ने श्रीलंका को मात देकर वर्ल्ड कप की शुरुआत जीत से की है, वहीं पाकिस्तान को अपने पहले मैच में बांग्लादेश से 7 विकेट की करारी हार झेलनी पड़ी. अब दोनों टीमें अपना दूसरा मैच खेलने उतरेंगी. 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ