---विज्ञापन---

Womens IPL Auction 2023: स्मृति मंधाना पर लगी सबसे पहली बोली, RCB ने इतने करोड़ देकर खरीदा

Womens IPL Auction 2023: महिला आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मुंबई में शुरू हो गई है। नीलामी में दुनियाभर की 400 से ज्यादा क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया है। सबसे पहली बोली टीम इंडिया की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना पर लगी। स्मृति मंधाना को RCB ने खरीदा है। मंधाना को RCB ने 3.40 करोड़ में […]

Womens IPL Auction 2023: महिला आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मुंबई में शुरू हो गई है। नीलामी में दुनियाभर की 400 से ज्यादा क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया है। सबसे पहली बोली टीम इंडिया की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना पर लगी। स्मृति मंधाना को RCB ने खरीदा है।

मंधाना को RCB ने 3.40 करोड़ में खरीदा

स्मृति मंधाना पर पहली बोली लगी और पहली ही बार में उन पर करोड़ों रुपए की बारिश हो गई है। स्मृति मंधाना को बेंगलुरू की टीम ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा है। इस तरह वह महिला आईपीएल की पहली ऐसी खिलाड़ी भी बन गई हैं। जिन पर बोली लगाई गई है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – IND vs AUS: टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका…दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ खतरनाक खिलाड़ी

---विज्ञापन---

बता दें कि स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे अहम खिलाड़ी मानी जाती हैं। बीसीसीआई पहली बार महिला आईपीएल का आयोजन करने जा रहा है, इस लीग की शुरुआत अगले महीने यानी मार्च में होगी। जबकि इस फरवरी में बोली लगाई जा रही है।

और पढ़िए – IND vs AUS: डेब्यू में 7 विकेट लेने वाले टॉड मर्फी का क्रिकेट करियर हो सकता है खत्म! बन रहा ये हैरान करने वाला…

---विज्ञापन---

15 देशों की खिलाड़ी शामिल

बता दें कि पहले महिला आईपीएल के लिए 15 देशों की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, बांग्लादेश, आयरलैंड और जिम्बाब्वे की खिलाड़ी शामिल हैं। जबकि हॉन्गकॉन्ग, थाईलैंड, UAE, नीदरलैंड और USA की 8 खिलाड़ियों ने भी बोली में हिस्सा लिया है। ऑक्शन में 24 खिलाड़ियों की बेस प्राइस सबसे ज्यादा 50 लाख रुपए है। इनमें 10 भारतीय और 14 विदेशी खिलाड़ी हैं। जहां सबसे पहली बोली स्मृति मंधाना पर लगी है।

महिला IPL में पांच टीमें

बता दें कि पहले महिला IPL में पांच टीमें शामिल हैं। जिसमें मुंबई , दिल्ली, गुजरात, लखनऊ और बेंगलुरू शामिल हैं। यानी यही पांच टीमें विमेंस प्रीमियर लीग में शिरकत करेंगी। खास बात यह है कि इस आयोजन के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 13, 2023 03:00 PM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola