WPL 2023: 8 मार्च 2023 को दुनिया भर में अंतर्राष्टीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। ये दिन महिलाओं को समर्पित है और इसे और भी खास बनाने के लिए बीसीसीआई ने एक महत्वपूर्ण ऐलान किया है। दरअसल वुमेंस प्रीमियर लीग में 8 मार्च को खेले जाने वाले मैच में बीसीआई ने सभी दर्शकों के लिए एंट्री फ्री कर दी है।
बता दें कि बीसीसीआई द्वारा लगातार महिला क्रिकेट के सुधार के लिए कई बेहतरीन काम किए जा रहे हैं जिसके दुनिया भर में सराहना हो रही है। बोर्ड द्वारा हाल ही में वुमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन की शुरुआत की गई है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इसके सभी मैच मुंबई में हो रहे हैं और इनके लिए पुरुषों को एंट्री टिकट देनी पड़ती थी लेकिन 8 मार्च को ये सब फ्री में होगा और सभी लोग इसका आनंद उठा सकेंगे।
और पढ़िए – IND vs AUS: आखिरी टेस्ट में इस खतरनाक बॉलर की एंट्री कराएंगे रोहित? सिराज की हो सकती है छुट्टी
डब्ल्यूपीएल ने आरसीबी-मुंबई मैच के दौरान किया ऐलान
WPL के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सोमवार रात खेले गए मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच के दौरान इसकी घोषणा की गई। ट्वीट में लिखा, ‘एक विशेष दिन को चिह्नित करने का एक विशेष तरीका! #TATAWPL 8 मार्च, 2023 को मैच के लिए सभी के लिए निशुल्क प्रवेश के साथ महिला दिवस मना रहा है।’इस दिन लीग का छठा मुकाबला गुजरात जायंट्स और आरसीबी के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
और पढ़िए – BAN vs ENG: शाकिब अल हसन ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी
जीत की तलाश में उतरेगी दोनों टीमें
बता दें कि 8 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में अब तक दोनों ही टीमों का प्रदर्शन खराब रहा है। दोनों में से कोई भी टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई है। गुजरात जायंट्स को पहले मुंबई और फिर यूपी वॉरियर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ गया है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले दिल्ली और फिर मुंबई से करारी हार का सामना करना पड़ा है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
23 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
35 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
38 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
59 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines