हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Women's Asia Cup: क्या श्रीलंका फिर फाइनल में करेगी बड़ा उलटफेर? भारत के पास हिसाब चुकता करने का मौका

वुमेंस एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाना है. 13 सितंबर को दुबई में दोनों टीमें भिड़ने वाली है. भारत के पास इस बार श्रीलंका से दो साल पहले मिली हार का बदला लेने का पूरा मौका है.

विज्ञापन
भारत और श्रीलंका के बीच होगी टक्कर (Image: Instagram/indiancricketteam)

Women’s Asia Cup Final: वुमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल तय हो गया है. 13 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच दुबई क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. भारत ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से मात दी. भारत और श्रीलंका ने अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है. दोनों ने अन्य टीमों के ऊपर एकतरफा जीत हासिल की है. 2024 में भी भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला हुआ था.

2024 में भारत को लगा था झटका

2024 के वुमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. दांबुला में दोनों टीमों के बीच फाइनल खेला गया था. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 165 रन बनाए थे. भारत की तरफ से सबसे ज्यादा स्मृति मंधाना ने रन बनाए थे. उन्होंने 47 गेंदों में 60 रन बनाए. श्रीलंका ने इस मुकाबले को आसानी से 8 विकेट से जीत लिया था. कप्तान चमारी अटापट्टू ने 43 गेंदों पर 61 रन बनाए थे. वहीं हर्षिता समरविक्रमा ने 69 रन जड़कर भारत को तगड़ा झटका दिया था. कविशा दिलहरी ने भी तगड़ी पारी खेली थी. उन्होंने 16 गेंदों पर 30 रन जड़े. किसी ने सोचा नहीं था कि श्रीलंका इतनी आसानी से जीत जाएगी.

ये भी पढ़ें: Women’s Asia Cup 2026: फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, जानें कब और कहां देखें LIVE

विज्ञापन

भारत और श्रीलंका का रिकॉर्ड

वैसे टी20 मैचों में श्रीलंका के खिलाफ भारत का पलड़ा हमेशा भारी रहा है. टीम इंडिया ने 25 मैच जीते हैं और 5 में हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों के बीच एक मैच ड्रॉ रहा है. श्रीलंका और भारत के बीच वुमेंस टी20 एशिया कप में 5 मैच हुए हैं. भारत ने 4 मैच जीते हैं. भारत ने अंतिम 10 में से 9 मैचों में श्रीलंका का मात दी है. 2024 में हुए फाइनल मैच ने ही भारत का काम खराब किया है.

टूर्नामेंट में अभी तक तगड़ा प्रदर्शन

भारत के पास इस बार श्रीलंका को हराकर 2024 का बदला लेने का सुनहरा मौका होगा. टीम इंडिया को सावधान भी रहना पड़ेगा. श्रीलंका की टीम भी मजबूत है और वो फिर से उलटफेर कर सकती है. भारत और श्रीलंका अभी तक टूर्नामेंट में अजेय रहे हैं. भारत ने लीग मैचों में थाईलैंड, पाकिस्तान और हांगकांग को मात दी. इसके बाद सेमीफाइनल में बांग्लादेश को धूल चटाई. वहीं श्रीलंका ने बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया को हराया है. श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को मात दी. आंकड़े देखकर कहा जा सकता है कि इस बार भी कांटे की टक्कर दोनों टीमों के बीच होने वाली है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कुलदीप यादव के बाद युजवेंद्र चहल ने भी काउंटी क्रिकेट में मचाया धमाल, शानदार गेंदबाजी से टीम को दिलाई जीत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola