Women’s Asia Cup Date: वुमेंस एशिया कप 2026 को लेकर नया अपडेट सामने आया है. यह एशियाई टीमों के बीच सबसे बड़ा टूर्नामेंट होता है. पिछले साल भारतीय मेंस टीम ने एशिया कप जीता था और अब ACC महिला टीमों के बीच यह टूर्नामेंट आयोजित कराने जा रही है. एशिया कप में हमेशा ही भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होता है. वुमेंस एशिया कप में ACC इस मैच का जरूर आयोजन करेगा. अब वुमेंस एशिया कप 2026 की शुरुआती तारीख सामने आ गई है.
कब शुरू होगा वुमेंस एशिया कप?
क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार वुमेंस एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से होगी और 13 सितंबर को फाइनल खेला जा सकता है. बताया जा रहा है कि UAE में इस बड़े टूर्नामेंट का आयोजन किया जा सकता है. एशियन क्रिकेट काउंसिल ने 8 टीमों के बीच टूर्नामेंट आयोजित कराने की योजना बनाई है.
यह T20 वुमेंस एशिया कप का छठा संस्करण होने वाला है, जिसमें श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, मलेशिया, थाईलैंड और UAE की टीम हिस्सा लेती नजर आएगी. ACC ने अभी तक आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया है, क्योंकि इसे अभी अंतिम मंजूरी नहीं मिली है.
ये भी पढ़ें:- भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया खास टीम का ऐलान, 3 खिलाड़ियों को मिली कप्तानी
टीम इंडिया है सबसे सफल टीम
वुमेंस एशिया कप इतिहास की सबसे सफल टीम भारत है. अब तक कुल 9 बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ है, जिसमें से 7 में टीम इंडिया को जीत मिली है. 2004 में पहला एशिया कप हुआ था, जिसे भारत ने अपने नाम किया था. इसके बाद लगातार 5 बार टीम इंडिया के खिताब पर कब्जा किया. 2018 में आखिरकार भारत की जीत का सिलसिला टूटा, जब बांग्लादेश वुमेंस टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया.
2022 में फिर से टीम इंडिया एशिया कप जीतने में सफल हुई, वहीं 2024 में श्रीलंका ने यह खिताब अपने नाम किया. एशिया कप 2026 सभी महिला टीमों के लिए अभ्यास का बेहतरीन अवसर होगा, क्योंकि इस टूर्नामेंट के समापन के ठीक 4 दिन बाद 17 सितंबर से एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट इवेंट शुरू होगा. इसका फाइनल 24 सितंबर 2026 को खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें:- ‘परदे के पीछे आप…’, टीम इंडिया से कोच की विदाई पर भावुक हुए रोहित शर्मा, कह दी दिल की बात!
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
3 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines