Women’s Asia Cup 2026: वुमेंस एशिया कप के सेमीफाइनल की तस्वीर अब साफ हो गई है. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. सभी भारतीय फैंस की नजर थी कि उनकी भिड़ंत किस टीम से होगी. 8 सितंबर को बांग्लादेश और UAE के बीच ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेला गया. विजेता टीम की सेमीफाइनल में भारत से भिड़ंत होती. बांग्लादेश ने जीत दर्ज करके नॉकआउट मैच के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया.
बांग्लादेश ने UAE को हराया
बांग्लादेश और UAE के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला गया. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी की और वह 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 103 रन बना पाए. शर्मीन अख्तर ने 38 रन की पारी खेली. उन्हें छोड़कर कोई भी खिलाड़ी 30+ स्कोर नहीं बना पाई. UAE की ओर से सुरक्षा कोटे ने 3 विकेट और इंदुजा नंदकुमार ने 2 विकेट झटके.
UAE ने बांग्लादेश को कम स्कोर पर रोक लिया था और 104 रन का लक्ष्य मिला था. हालांकि, UAE का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह फेल हुआ. 20 ओवरों में UAE टीम 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 69 रन बना पाई. कोई भी बल्लेबाज 20 रन से अधिक नहीं बना पाई. बांग्लादेश की ओर से राबिया खान ने 3 विकेट, नाहिदा अख्तर ने 2 विकेट और मरूफा अख्तर ने 2 विकेट झटके. ग्रुप स्टेज का यह अंतिम मैच बांग्लादेश ने 34 रन से जीता.
टीम इंडिया से होगी भिड़ंत
बांग्लादेश और UAE ग्रुप B के पॉइंट्स टेबल में 2-2 अंक के साथ बराबरी पर थे. विजेता टीम की सेमीफाइनल में एंट्री हो जाती. जीत के साथ बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच होगा. मुकाबले की शुरुआत रात 8 बजे होगी और दोनों टीमों की कप्तान 7:30 बजे टॉस के लिए आएंगी. फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर इस मैच को लाइव देख सकते हैं. ऑनलाइन इसे सोनी लिव ऐप या वेबसाइट पर देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश का बड़ा ऐलान, वेस्टइंडीज के खिलाफ WTC सीरीज का शेड्यूल जारी
पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच भी होगा सेमीफाइनल
श्रीलंका ग्रुप B में टॉप पर रही और उनकी भिड़ंत ग्रुप A में दूसरे पायदान पर रहने वाली पाकिस्तान से सेमीफाइनल में होगी. भारत-बांग्लादेश मुकाबले के एक दिन बाद, 11 सितंबर 2026 को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दुबई में ही सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. दोनों ही नॉकआउट मैच काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तानी खिलाड़ी गुल फिरोजा को ICC ने सुनाई सजा, अंपायर से भिड़ना पड़ा भारी
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
25 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
44 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines