Women's Asia Cup 2022: PAK को 1 रन से हराकर FINAL में पहुंची श्रीलंका, ये प्लेयर बनी जीत की हीरो

Women's Asia Cup 2022 Sri Lanka reached final after defeating PAK

Women's Asia Cup 2022 Sri Lanka reached final after defeating PAK

Women’s Asia Cup 2022: महिला एशिया कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हरा दिया है। टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 122 रन लगाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम अंत तक लड़ी, लेकिन टारगेट को हासिल नहीं कर पाई और 1 रन से हार गई। पाकिस्तान 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 121 रन ही बना पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इकोना रनवीरा बनी जीत की होरी

श्रीलंका के लिए इकोना रनवीरा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 2 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 17 रन खर्च किए। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया है। इकोना के अलावा अचिनी कुलसुरिया ने भी 4 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट झटका।

https://twitter.com/ICC/status/1580509388237840385?s=20&t=d7-zQUDJ2bOvqcfEuA6tVw

विज्ञापन

मंडावी की पारी से जीती श्रीलंका

श्रीलंका के लिए मंडावी ने सबसे बड़ी पारी 35 रनों की खेली। उनके अलावा संजीवनी ने 26 औ नीलाक्षी डीसिल्वा ने 14 रनों का योगदान दिया। इधर पाकिस्तान के लिए मुनीबा ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन वह 10 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद कप्तान बिस्माह मारूफ ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 42 रनों की पारी खेली, लेकिन एनवक्त पर आउट हो गईं।

विज्ञापन

पाकिस्तान की कप्तान मिस्बाह एन वक्त पर आउट हुईं

कप्तान मिस्बाह के बाद निदा डार ने पारी संभाली लेकिन वह भी 26 रन बनाकर रन आउट हो गईं। पाकिस्तान के लिए नसारा संधू ने बढ़िया गेंदबाजी की, उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। संधू के अलावा ओमिमा सोहेल ने 4 ओवर में 14 रन दिए, हालांकि उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ