Womens Ashes 2023: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली वुमेंस वनडे एशेज सीरीज के लिए 15 सदस्यीय मजबूत टीम की घोषणा की है। टी20 सीरीज 2-1 से जीतने के बाद इस टीम का लक्ष्य सारे वनडे मैच जीतकर एशेज की ट्रॉफी अपने नाम करने पर है। युवा तेज गेंदबाज लॉरेन फाइलर को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट भी छह महीने के बाद वापसी हुई है।
22 वर्षीय फाइलर ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय एशेज टेस्ट में 148 रन देकर 4 विकेट लिए। टेस्ट से पहले बहुत से लोग उन्हें नहीं जानते थे, लेकिन उन्होंने अपनी गति और विपरीत परिस्थितियों में भी विकेट लेने की क्षमता से प्रभावित किया। उन्होंने विशेष रूप से दोनों पारियों में एलिस पेरी को आउट किया था।
टैमी ब्यूमोंट ने जड़ा था दोहरा शतक
32 वर्षीय ब्यूमोंट ने टेस्ट की पहली पारी में 208 रन बनाकर इंग्लैंड को मैच में बनाए रखा था। वह दोहरा शतक बनाने वाली पहली इंग्लिश महिला बन गईं थी। इसीलिए उनकी भी वापसी हुई है। इंग्लैंड यह टेस्ट 89 रन से हार गया। हालाँकि, मेजबान टीम ने टी20ई में जोरदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया के छह साल के सिलसिले को तोड़ते हुए 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया।
Womens ODI Ashes 2023 schedule: ये है वनडे एशेज का शेड्यूल
पहला वनडे- 12 जुलाई, सीट यूनिक स्टेडियम, ब्रिस्टल।
दूसरा वनडे – 16 जुलाई, एजेस बाउल, हैम्पशायर।
तीसरा वनडे – 18 जुलाई, द काउंटी ग्राउंड, टॉन्टन।
वनडे एशेज के लिए इंग्लैंड की महिला टीम
हीदर नाइट (c), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, डेनिएल गिब्सन, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, लॉरेन फाइलर, नेट साइवर-ब्रंट, इस्सी वोंग और डैनी व्याट।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines