Womens Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा वुमेंस एशेज का पहला टेस्ट मैच काफी रोमांचक मोड़ पर खड़ा है। इस मैच में दोनों ही टीमों के पास आखिरी दिन जीतने का अवसर है। एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 5 विकेट की जरुरत है वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम को 152 रनों के लक्ष्य को हासिल करना है। चौथे दिन स्टंप्स के समय इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। डेनियल व्याट 20 और केट क्रॉस 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन जिस तरह से मेंस एशेज के पहले टेस्ट में पैट कमिंस और नाथन लियोन ने ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी, वैसी ही एक करिश्माई पार्टनरशिप की जरूरत मेजबान इंग्लैंड को मैच के आखिरी दिन होगी। अगर ऐसा वे करने में कामयाब हो जाते हैं तो मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो जाएंगी।
इंग्लैंड को जीत के लिए मिला था 267 रनों का लक्ष्य
मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 473 रन बनाए जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने भी 463 रनों का स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 257 रनों पर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड को जीत के लिए 267 रनों का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए आधी टीम पवेलियन की ओर लौट गई है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
6 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines