Women's Ashes 2023: इंग्लैंड ने टी20 में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, अब वनडे सीरीज से होगा एशेज के विजेता का चयन

Womens Ashes 2023 ENG-W vs AUS-W T20

Womens Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वुमेंस एशेज सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। दोनों के बीच खेली गई टी20 सीरीज का आखिरी मैच शनिवार को खेला गया। इसमें जीत दर्ज करते ही इंग्लैंड ने रोमांच का तड़का लगा दिया। दरअसल आखिरी मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया 6-2 से आगे चल रही थी लेकिन इस मैच को जीतते ही इंग्लैंड ने अंक तालिका को 6-4 पर पहुंचा दिया है।

विज्ञापन

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टी20 सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। वहीं दूसरे मैच में इंग्लैंड को जीत मिली थी। ऐसे में रविवार का मुकाबला निर्णायक था। इसमें इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया।

विज्ञापन

मैच का लेखा-जोखा

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच के बारे में बात करें तो इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। बारिश के बाधित हुए इस मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। बारिश के कारण इंग्लैंड की टीम को DLS नियम के अनुसार 14 ओवर में 119 रन का लक्ष्य दिया गया। इंग्लैंड ने इस टारगेट को 4 गेंद शेष रहते चेज कर लिया। इंग्लैंड ने 13.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 121 बना इस मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

अब वनडे सीरीज से होगा विजेता का चयन

दरअसल वुमेंस एशेज मल्टी फॉर्मेट में खेला जाता है। इसमें एक टेस्ट, तीन टी20 और तीन वनडे मैच आयोजित किए जाते हैं और इसके बाद ही विजेता का चयन होता है। हर मैच को जीतने के बाद टीम के खाते में दो अंक जुड़ जाते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पास अभी 6 अंक है और इंग्लैंड के पास 4। अगर वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया एक भी मैच जीत जाती है तो सीरीज को अपने नाम कर लेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ