Women’s T20 WC, IND vs AUS: महिला टी-20 विश्वकप में आज टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। लेकिन मैच से पहले ही टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्टार ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर बीमार होने की वजह से सेमीफाइनल नहीं खेल सकती है। पूजा वस्त्रकार की जगह एक दूसरी खिलाड़ी को भी टीम में शामिल कर लिया गया है।
स्नेह राणा को मिली जगह
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में पूजा वस्त्राकर की जगह स्नेह राणा को टीम में शामिल किया गया है। स्नेह राणा इस टूर्नामेंट में पहली बार टीम का हिस्सा होंगी। इसलिए उन्हें पूजा वस्त्राकर के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में जगह मिली है। बता दें कि स्नेह भी पूजा की तरह शानदार ऑलराउंडर हैं।
और पढ़िए – इंदौर टेस्ट के लिए दर्शकों में खतरनाक क्रेज, पल भर में बिक गईं सारी टिकटें
हरमन पर फैसला आखिरी में होगा
पूजा वस्त्राकर की जगह स्नेह राणा को टीम में शामिल कर लिया गया है, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर आज का मुकाबला खेल पाएंगी या नहीं इसका फैसला मैच शुरू होने से कुछ देर पहले किया जाएगा। फिलहाल दोनों खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में बीसीसीआई हरमनप्रीत पर नजर रखे हुए हैं और अगर वह आखिरी वक्त में फिट होती हैं तो फिर उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा। लेकिन अगर वह फिट नहीं होती हैं तो उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाएगा। यह जानकारी क्रिकवज के हवाले सामने आई है।
टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन
महिला टी-20 विश्वकप में अब तक टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने 4 लीग मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है, इंडिया को केवल इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला जीतने के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली थी।
और पढ़िए – ‘वह टीवी पर ओवरवेट दिखता है…’ रोहित शर्मा की फिटनेस पर कपिल देव ने उठाया सवाल
ऑस्ट्रेलिया भी फॉर्म में है
वहीं ऑस्ट्रेलिया भी अब तक इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में नजर आई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने ग्रुप के चारों मुकाबले जीतकर पहले स्थान पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने लीग के सभी मैचों में शानदार तरीके से जीत हासिल की है। ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला कड़ा होने की पूरी उम्मीद है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
9 mins agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
12 mins agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
36 mins agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
50 mins agoभारत के हाथों साल की 11वीं हार, न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
1 hr ago47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
1 hr agoतौहीद हृदोय ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए खेली सबसे बड़ी पारी
1 hr agoIND vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच का रुख
2 hrs agoमोहम्मद शमी के टेस्ट से रिटायरमेंट पर BCCI का आया रिएक्शन
2 hrs agoछोटे लक्ष्य के बाद भी क्यों अटकी थीं गिल की सांसें? जीत के बाद किया खुलासा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines