IND vs PAK: पहले पाकिस्तान को हराया, फिर भारतीय महिला टीम ने गले लगाया, Video जीत लेगा आपका दिल

indian women team met pakistan women's team

indian women team met pakistan women's team

IND vs PAK: महिला टी-20 विश्वकप के पहले ही मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की है। लेकिन मैच जीतने के बाद महिला टीम ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। जिसका वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी शेयर किया है।

पाकिस्तान टीम से की मुलाकात

मैच जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम पाकिस्तान की टीम से मिलने पहुंची। जहां दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली। दोनों देशों की खिलाड़ियों ने एक दूसरे मुलाकात कर बातचीत की और एक दूसरे के साथ जमकर फोटों भी खिंचवाईं। काफी देर तक हंसी मजाक का दौर चलता रहा।

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1624990588327063554?s=20&t=V9VSJ988im-R0lRpK-NWRA

एक दूसरे को दी जर्सी

इस दौरान भारतीय कप्तान हरनमप्रीत कौर भारतीय टीम की जर्सी निदा डार को दी। जबकि निदा डार ने अपनी जर्सी ने भारतीय कप्तान को भी दी। इस दौरान स्मृति मंधाना भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मिली। बता दें कि मंधाना चोट की वजह से पहला मैच नहीं खेली थी। भारत और पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। हालांकि आखिरी में भारत ने जीत हासिल की। पाकिस्तान ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

भारत की पाक पर पांचवीं जीत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर यह पांचवीं जीत है। भारत ने पांचवीं बार पाकिस्तान को विश्वकप में हराया है। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया। बता दें कि पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रनों का स्कोर बनाया था। जिसे भारतीय टीम ने 19 ओवर में हासिल कर लिया। खास बात यह है कि यह वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इस जीत के बाद भारतीय महिला टीम को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ