Women T20 World Cup 2024: साल 2024 में क्रिकेट का सबसे बड़ा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस साल न सिर्फ पुरुष टी20 विश्व कप होने वाला है, बल्कि महिला टी20 विश्व कप भी होने वाला है। इसको लेकर अफ्रीकी रीजन की 8 टीमें आपस में भिड़ने वाली है, इनमें से सिर्फ 2 टीमों को ही विश्व कप खेलने का मौका मिलेगा। इसके लिए युगांडा में 9-17 दिसंबर तक अफ्रीका क्वालीफायर के माध्यम से दो महिला टीम T20 विश्व कप ग्लोबल क्वालीफायर स्थानों के लिए 8 टीमें आपस में भिड़ने वाली है।
ये भी पढ़ें:- WPL 2024 Auction Live: मुंबई में सजेगा नीलामी का बाजार, खिलाड़ियों की लगेगी बोली; देखें सभी लाइव अपडेट
ये आठ टीमें आपस में भिड़ेंगी
युगांडा की पुरुष क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए इस विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। महिला टीम को कुछ कर दिखाने की जरूरत है। फैंस भी इसको लेकर काफी उत्सुक हैं। फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि युगांडा की महिला क्रिकेट टीम को भी टी20 विश्व कप खेलते देख सके। इस क्वालीफायर मुकाबले में जिंबाब्वे, केन्या, तंजानिया, बोत्सवाना, नामीबिया, नाइजीरिया, रवांडा और युगांडा क्रिकेट टीम आपस में भिड़ने वाली है।
ये भी पढ़ें:- WPL 2024 Auction: महिला प्रीमियर लीग के लिए होने जा रही है नीलामी, पढ़ें किस टीम की पर्स में है कितनी रकम?
कहां देख सकते हैं लाइव मैच
इन 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप में 4-4 टीमें होंगी। ग्रुप ए में पूर्ण सदस्य जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम है, जो मजबूत होने का दावा करती है और उसकी क्वालीफाई करने की संभावना भी काफी अधिक है। तंजानिया ने भी हांगकांग में मजबूत प्रदर्शन किया था, लेकिन टूर्नामेंट के फाइनल में नेपाल और जापान को हराकर मेजबान टीम से हार गया। इसके अलावा सितंबर महीने में दो टूर्नामेंट के माध्यम से एक नए रूप केन्या ने प्रवेश किया है, जिसका श्रेय मुख्य रूप से बल्लेबाज क्वेंतोर एबेल को जाता है, जिन्होंने पांच मैचों में से तीन में शीर्ष स्कोर किया। महिला टी20 विश्व कप अफ्रीका क्वालीफायर के सभी मैच ICC.tv पर मुफ्त में लाइव दे सकेंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: कैसा रहेगा डरबन का मौसम? क्या बारिश फेरेगी मैच के रोमांच पर पानी
ये है मैच का पूरा Schedule
शनिवार 9 दिसंबर
पहला मैच- जिंबाब्वे बनाम केन्या- 09:30
दूसरा मैच- तंजानिया बनाम बोत्सवाना- 13:50
रविवार 10 दिसंबर
तीसरा मैच- नामीबिया बनाम नाइजीरिया- 09:30
चौथा मैच – रवांडा बनाम युगांडा- 13:50
सोमवार 11 दिसंबर
पांचवां मैच- केन्या बनाम तंजानिया- 09:30
छठा मैच- बोत्सवाना बनाम जिम्बाब्वे- 13:50
मंगलवार 12 दिसंबर
सातवां मैच -नाइजीरिया बनाम रवांडा- 09:30
आठवां मैच- युगांडा बनाम नामीबिया- 13:50
बुधवार 13 दिसंबर
नौवां मैच- केन्या बनाम बोत्सवाना- 09:30
दसवां मैच- जिम्बाब्वे बनाम तंजानिया- 13:50
गुरुवार 14 दिसंबर
11वां मैच- नामीबिया बनाम रवांडा- 09:30
12वां मैच- युगांडा बनाम नाइजीरिया- 13:50
शनिवार 16 दिसंबर
13वां मैच- सेमीफाइनल 1 – ए1 बनाम बी2- 09:30
14वां मैच- सेमीफाइनल 2 – बी1 बनाम ए2- 13:50
रविवार 17 दिसंबर – फाइनल
15वां मैच- तीसरा/चौथा प्ले-ऑफ फाइनल – हारने वाला सेमीफाइनल 1 बनाम हारने वाला सेमीफाइनल 2 – 09:30
16वां – फाइनल – विजेता सेमीफाइनल 1 बनाम विजेता सेमीफाइनल 2 – 13:50
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
41 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को मिला 192 रनों का लक्ष्य, बल्लेबाजों ने किया निराश
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
4 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines