Women’s T20 World Cup 2023: पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने इस बार भी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में शानदार शुरुआत की है। आज ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होगा। कंगारू टीम ने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के 97 रनों से हराया था। जबकि बांग्लादेश को पहले मुकाबले में श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में कंगारू टीम जहां अपनी जीत की लय बरकारर रखना चाहेगी। वहीं बांग्लादेश पहला मुकाबला जीतना चाहेगी।
यहां होगा मैच का लाइव टेलीकास्ट
भारतीय समय अनुसार यह मैच रात में 10:30 बजे शुरू होगा। भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी, जहां आप इस मैच का लुफ्त उठा सकते हैं।
बांग्लादेश के मिली थी हार
बांग्लादेश आज दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। पहले मुकाबले में उसे श्रीलंका से 7 विकेट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश ने 8 विकेट के नुकसान पर 126 रनों का स्कोर बनाया था। लेकिन बांग्लादेश के हाथों श्रीलंका को हार मिली थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को हराया था। ऐसे में कंगारू टीम के हौसले भी बुलंद हैं।
पिच रिपोर्ट
वहीं आज के मैच के लिए पिच की बात की जाए तो आज का मुकाबला पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क में होगा। यहां की पिच पर गेंदबाजों का मदद मिलने की संभावना है। लेकिन बल्लेबाज भी कोशिश करें तो रन बनाए जा सकते हैं। पिच के हिसाब से यहां 150 से ज्यादा का स्कोर सेफ रहेगा।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित टीम
मेग लैनिंग (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा, एश्ले गार्डनर, एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासन, अलाना किंग, मेगन शूट, डार्सी ब्राउन।
बांग्लादेश की संभावित टीम
निगार सुल्ताना (कप्तान), शामियाम सुल्तान (विकेटकीपर), मुर्शीदा खातून, शोबाना मोस्तरे, लता मोंडाल, शोरना अक्तेर, ऋतु मोनी, सलमा खातून, नाहिदा अक्तेर, जहांआरा आलम, मारुफा अक्तेर।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
7 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
52 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines