Women’s FIH World Cup 2026 Final Argentina vs Netherlands: अर्जेंटीना ने सह मेजबान नीदरलैंड का लगातार चौथा महिला हॉकी वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़ दिया. फाइनल मुकाबला में अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड को 3-1 से हराकर पिछली बार की हार का बदला लिया है. इसी के साथ अर्जेंटीना की टीम तीसरी बार महिला एफआईएच वर्ल्ड कप की चैंपियन बनी है. पिछली बार विश्व कप में अर्जेंटीना को नीदरलैंड ने 3 -1 से ही हराया था. नीदरलैंड की टीम 10वीं बार ये खिताब जीतने से चूक गई.
अर्जेंटीना बनी महिला एफआईएच वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन
महिला अर्जेंटीना हॉकी टीम ने इससे पहले 2002 और 2010 में नीदरलैंड को हराकर ही खिताब जीता था.पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना के लिये विक्टोरिया ग्रानाटो, ब्रिसा ब्रगेसेर और सोफिया काइरो ने गोल दागे जबकि डियाज जो के गोल को अमान्य करार दिया गया. वहीं नीदरलैंड के लिये वीन मारिन ने गोल किया जबकि पियेन सैंडर्स, फेलिस अलबर्स और मोएस फ्रीके के निशाने चूक गए.
वेगनेर स्टेडियम में नीदरलैंड के लिए पहला गोल 30वें मिनट में दुनिया की नंबर एक ड्रैग फ्लिकर मानी जाने वाली यिब्बी यानसेन ने किया. अर्जेंटीना को मैच में कुल 8 पेनल्टी कॉर्नर मिले जिनमें से 8वें पर कप्तान मारिया ग्रानाटो ने 54वें मिनट में रिबाउंड पर बराबरी का गोल दागकर मैच को पेनल्टी शूटआउट में खींच दिया. पहली 15 मिनट में मुकाबला एकदम बराबरी का नजर आ रहा था. दोनों ही टीमें ने हालांकि कई चांस बनाए थे, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी.
दूसरे क्वार्टर फाइनल से बदला गेम
नीदरलैंड को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर ब्रेक से ठीक पहले 30वें मिनट में मिला जिस पर यानसेन ने दमदार ड्रैग फ्लिक से टूर्नामेंट में अपना आठवां गोल किया. ब्रेक के बाद अर्जेंटीना को 33वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस पर पुश कमजोर थी और वैरिएशन भी नाकाम रहा. अर्जेंटीना ने हमलों का सिलसिला जारी रखा और दो मिनट बाद कप्तान मारिया ग्रानाटो को सर्कल के भीतर बाधा पहुंचने के कारण उन्हें दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला.
ये भी पढ़ें: Hockey World Cup 2026: हार के साथ खत्म हुआ टीम इंडिया का सफर
अर्जेंटीना को तीसरे क्वार्टर के आखिरी दो मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले. हालांकि ये चारों ही पेनल्टी कॉर्नर का फायदा अर्जेंटीना को नहीं मिला. अर्जेंटीना ने इसके बाद 2 और पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने का चांस गंवा दिया. अर्जेटीना को आखिरकार 8वें पेनल्टी कॉर्नर पर कामयाबी मिली जब गोरजेलानी की फ्लिक को रोकते हुए डच गोलकीपर फिसल गई और गोल के दाहिने ओर खड़ी अर्जेंटीना की कप्जान ग्रानाटो ने रिबाउंड पर गेंद को गोल के भीतर डाल दिया.
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक प्रदर्शन पर भारतीय महिला हॉकी टीम को मिला बड़ा इनाम
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
19 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
26 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
46 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines