Women Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच एशेज सीरीज 2023 के तहत एकमात्र टेस्ट आज से शुरू हो गया है। इस मुकाबले का टॉस होते ही एक खास रिकॉर्ड बन गया है।आमतौर पर महिला क्रिकेट में 4 दिनों का टेस्ट मैच देखने को मिलता है, लेकिन ये दूसरी बार है कि एशेज का मुकाबला 5 दिन तक चलेगा। साथ ही पहली बार कुकाबुरा की जगह ड्यूक बॉल का यूज किया जा रहा है।
इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा
इतिहास के पन्ने पलटें तो वुमेंस टेस्ट इतिहास में यह दूसरा मौका है जब कोई 5 दिवसीय टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इससे पहले साल 1992 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 5 दिवसीय टेस्ट मैच हुआ था। उस मुकाबले में इंग्लैंड टीम को बुरी तरह हार मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने वह मुकाबला पारी और 85 रनों से अपने नाम किया था।
https://twitter.com/kaustats/status/1671722982820155392?s=20
महिला एशेज का दिलचस्प इतिहास क्या है
महिला टेस्ट क्रिकेट भी काफी पुराना है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 1934 में खेला गया था, लेकिन 1998 में ऐसा पहली बार हुआ जब दोनों देशों के बीच आधिकारिक तौर पर ‘वूमने एशेज’ की शुरुआत हुई थी।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1671815972024451072?s=20
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड टीम की प्लेइंग 11- टैमी ब्यूमोंट, एम्मा लैम्ब, हीथर नाइट (कप्तान), नेट साइवर-ब्रंट, सोफिया डंकले, डेनिएल व्याट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, केट क्रॉस, लॉरेन फाइलर, लॉरेन बेल
ऑस्ट्रेलिया टीम की प्लेइंग 11- बेथ मूनी, फोबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, ताहलिया मैकग्राथ, जेस जोनासेन, एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग, किम गर्थ, डार्सी ब्राउन
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
26 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines