Wisden ODI Team 2025: क्रिकेट की बाइबल कही जाने वाली विजडन ने साल 2025 की बेस्ट वनडे टीम का चुनाव किया है. पिछले साल बल्ले से जमकर धमाल मचाने वाले विराट कोहली और रोहित शर्मा को टीम में रखा गया है. हालांकि, भारत की वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को जगह नहीं मिल सकी है. वेस्टइंडीज की ओर से बीते साल रनों का अंबार लगाने वाले शाई होप को भी टीम में रखा गया है. भारत की ओर से सिर्फ दो ही खिलाड़ी इस टीम में अपनी जगह बना सके हैं.
विजडन ने चुनी वनडे टीम
विजडन ने अपनी टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और जॉर्ज मुनसी को रखा है. रोहित के लिए साल 2025 बल्ले से कमाल का रहा था. हिटमैन ने 14 मैचों में 50 की औसत से खेलते हुए 650 रन ठोके, जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल रहे. वहीं, मुनसी ने भी 11 मैचों में कुल 735 रन जड़े. नंबर तीन की पोजीशन की जिम्मेदारी विराट कोहली को दी गई है. कोहली ने बीते साल में खेली 13 इनिंग्स में 65 के दमदार औसत से खेलते हुए कुल 651 रन बनाए. इस दौरान विराट के बल्ले से 3 शतक और चार अर्धशतक निकले.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड सीरीज से पहले इस टूर्नामेंट में बल्ले से रंग जमाएंगे शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह भी होंगे हिस्सा
विजडन की टीम में नंबर चार की पोजीशन के लिए शाई होप को चुना गया है. होप ने साल 2025 में 15 पारियों में कुल 670 रन ठोके, जिसमें 2 शतक और चार फिफ्टी शामिल रही. साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके को नंबर पांच पर रखा गया है. साल 2025 में 652 रन और 20 विकेट लेने वाले मिलिंद कुमार को नंबर छह की जिम्मेदारी दी गई है. 25 विकेट और 210 रन बनाने वाले मिचेल सैंटनर भी इस टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं.
इन गेंदबाजों को मिला मौका
विजडन की बेस्ट वनडे टीम में गेंदबाजी की कमान न्यूजीलैंड के फास्ट बॉलर मैट हेनरी को दी गई है. हेनरी ने 2025 में कुल 27 विकेट निकाले. वहीं, हेनरी का साथ देने के लिए जायडेन सील्स और असिथा फर्नंडो को चुना गया है. 2025 में 30 विकेट चटकाने वाले इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद को भी चुना गया है.
विजडन की साल 2025 की बेस्ट वनडे टीम
रोहित शर्मा, जॉर्ज मुनसी, विराट कोहली, शाई होप, मैथ्यू ब्रीट्जके, मिलिंद कुमार, मिचेल सैंटनर, आदिल रशीद, मैट हेनरी, जायडेन सील्स, असिथा फर्नंडो.
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
36 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines