WIPL 2023: महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ खेले जाने वाले वुमेंस आईपीएल के मीडिया राइट्स के लिए सोमवार को बोर्ड ऑफ क्रिकेट काउंसिल द्वारा बोली का आयोजन किया गया। इसमें स्टार स्पोर्ट्स, सोनी समेत कई कंपनियों ने भाग लिया। ये बोली अब समाप्त हो चुकी है और वॉयकॉम 18 ने इसे जीत लिया है। वॉयकॉम 18 वुमेंस आईपीएल के पांच साल के राइट्स के लिए कुल 951 करोड़ की मोटी रकम देगी। इसका ऐलान बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट के माध्यम से किया है।
जय शाह ने ट्वीट कर दी जानकारी
जय शाह ने ट्वीट कर लिखा, “वायकॉम 18 को महिला आईपीएल के मीडिया राइट्स जीतने की बधाई। आपका भारतीय क्रिकेट और भारतीय महिला क्रिकेट में विश्वास जताने के लिए धन्यवाद। वायाकॉम ने यह डील 951 करोड़ रुपये में जीत ली है, जिसका अर्थ है अगले 5 वर्षों (2023-27) के लिए प्रति मैच मूल्य 7.09 करोड़ रुपये। यह महिला क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी बात है।”
और पढ़िए – Virat Kohli का यह Video तेजी से हो रहा वायरल, ‘जो कहते हैं वह डंके की चोट पर करते हैं’
उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा, “भुगतान इक्विटी के बाद, महिला आईपीएल के मीडिया अधिकारों के लिए आज की बोली एक और ऐतिहासिक फैसला है। यह भारत में महिला क्रिकेट के सशक्तिकरण के लिए एक बड़ा और निर्णायक कदम है, जो सभी उम्र की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। सचमुच एक नया सवेरा!”
और पढ़िए – Virat Kohli के फैन की Suryakumar Yadav ने पूरी की मुराद, जीत लिया सभी का दिल, देखें वीडियो
5 टीमें ले सकती है भाग
आईपीएल 2023 की शुरुआत अप्रैल में होनी है। इससे पहले बीसीसीआई मार्च के महीने में पहला महिला आईपीएल कराने की योजना बना रही है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की खबर के मुताबिक अगले साल तीन से 26 मार्च तक महिला आईपीएल का आयोजन कराया जा सकता है। इसमें रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 टीमें भाग ले सकती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines