Rishabh Pant Health Update: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कार एक्सीडेंट में चोटिल हुए पंत को ठीक होने में अभी समय लगेगा। जिसके चलते वे एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं। पंत पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में उनके फैंस को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
जल्दी रिकवर हो रहे पंत
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अभी पूरी तरह से फिट होने और मैदान पर वापस लौटने में एक साल से भी अधिक का समय लग सकता है। ऐसे में वह इस साल होने वाले एशिया कप और फिर वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं। हालांकि रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि वे जल्दी रिकवर कर रहे हैं।
टीम इंडिया में कब वापसी करेंगे ऋषभ पंत ?
क्रिकबज के रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ पंत सिंतबर के अंत तक बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करना शुरू कर सकते हैं। पंत अगर तेजी से ठीक होते हैं तो अगले साल जनवरी तक खेलते नजर आ सकते हैं। उन्हें हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के मैच के दौरान बैसाखी के सहारे चलते देखा गया था।
अगर वह पूरी तरह फिट होकर क्रिकेट खेलने लगते हैं, फिर भी उन्हें विकेटकीपिंग के लिए तैयार होने में समय लगेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड लगातार उनकी रिकवरी पर नजर बनाए हुआ है और पंत को हर संभव मदद भी प्रदान कर रहा है।
कार एक्सीडेंट में हुए थे चोटिल
बता दें कि 30 दिसंबर, 2022 की सुबह 5:30 बजे रुड़की के पास ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया था। उस समय वह खुद कार चला रहे थे। उसी दौरान अचानक उनकी आंख लग गई थी। इसके बाद उनकी मर्सिडीज अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई थी। इसके चलते कार में आग भी लग गई थी।
पंत ने बड़ी मुश्किल से कार का शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई थी। इस दुर्घटना के चलते वे बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। उनकी मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में सर्जरी भी हुई थी।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
6 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
10 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
31 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines