Asian Games 2026: टीम इंडिया ने 2025 में एशिया कप जीता था. जिसके बाद भी सूर्यकुमार यादव की टीम को ट्रॉफी नहीं मिली थी. टीम इंडिया ने मोहसिन नक़वी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. कुछ ऐसा ही नजारा महिला एशिया कप 2026 में भी देखने को मिला था. जहां पर हरमनप्रीत कौर की टीम ने भी नक़वी के हाथों से ट्रॉफी नहीं किया था. अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहसिन एशियन गेम्स 2026 में भी मेडल दे सकते हैं. ऐसे में ये सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या भारतीय क्रिकेटर उनके हाथों से मेडल लेंगे या नहीं?

क्या मोहसिन नक़वी देंगे मेडल? 

---विज्ञापन---

पाकिस्तान के गृहमंत्री होने के कारण ही टीम इंडिया मोहसिन नक़वी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इंकार करती है. लेकिन इसके साथ ही वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और एशियन क्रिकेट काउंसिल के भी प्रमुख हैं. ऐसे में उन्हें ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया उन्हें मेडल वितरण समारोह के लिए बुला सकती है. ऐसे होने पर टीम इंडिया के खिलाड़ी मेडल होने के लिए मजबूर हो सकते हैं. 

19 सितंबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट का आयोजन आइची-नागोया में हो रहा है. जहां पर पुरुष और महिला दोनों ही टीमें गोल्ड मेडल जीतने की प्रबल दावेदार हैं. ऐसे में टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया कि, ‘OCA के नियमों और भारतीय ओलंपिक संघ के शीर्ष सूत्रों के अनुसार, यदि कतर के OCA अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमद अल थानी द्वारा नकवी को आधिकारिक तौर पर यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो भारतीय एथलीटों से अपने मेडल स्वीकार करने की उम्मीद की जाएगी. अगर टीम इंडिया ऐसा नहीं करती है तो ये OCA का अपमान जाएगा, जिसके लिए कार्रवाई भी की जा सकती है.’  

---विज्ञापन---

बीसीसीआई का भी आ गया बयान  

इस बड़े मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ‘हमारा पूरा ध्यान अभी सिर्फ मैच पर है. टीमों को पहले पोडियम तक पहुंचना होगा. उस समय की सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, हम तब ही फैसला लेंगे. जब वह स्थिति सामने आएगी तब हम उससे निपटेंगे. बोर्ड और खिलाड़ियों का ध्यान सिर्फ मैच जीतने पर है. हम ऐसी किसी भी बात पर टिप्पणी नहीं करना चाहते जो अभी तक नहीं हुई है.’ 

ये भी पढ़ें: एमएस धोनी-विराट कोहली नहीं, पैट कमिंस ने इस भारतीय बल्लेबाज को बताया सबसे कठिन

---विज्ञापन---

फिलहाल आ रही खबरों के मुताबिक बीसीसीआई फिलहाल यही चाहेगी कि मोहसिन नक़वी के हाथों से भारतीय खिलाड़ियों को मेडल नहीं मिले. जिससे विवाद की स्थिति मैदान पर नहीं पैदा हो. ओलंपिक 2028 की तैयारी कर रही टीम इंडिया फिलहाल किसी भी बड़े विवाद से बचना चाहेगी. भारत देश ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए अपना दावा भी ठोक रहा है. 

ये भी पढ़ें: अजीत अगरकर की जगह कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर? रेस में इन 5 दिग्गजों का नाम

---विज्ञापन---