Asia Cup: बीसीसीआई के पास एशिया कप 2025 की होस्टिंग राइट है। हालांकि भारत-पाकिस्तान के बीच खराब रिश्ते के कारण इस टूर्नामेंट पर फिलहाल खतरा मंडरा रहा है। इस बीच एशियन क्रिकेट काउंसिल अब अगले 3 एशिया कप के मेजबानों की लिस्ट तैयार कर रहा है। जहां पर बीसीसीआई को बहुत बड़ा झटका लगा सकता है। नई रिपोर्ट के मुताबिक एसीसी साल 2031 तक के Asia Cup के मेजबानों की लिस्ट तैयार कर रहा है। जिसमें फिलहाल भारत का नाम शामिल नहीं है।
एशिया कप 2031 तक के मेजबानों की लिस्ट तैयार
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक नई रिपोर्ट के अनुसार एशिया कप 2027 को वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। वहीं इस टूर्नामेंट का आयोजन 2027 में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड करने वाला है। इसके बाद साल 2029 में होने वाला एशिया कप को टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। जबकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस टूर्नामेंट को साल 2029 में होस्ट कर सकता है। एशिया कप 2031 को भी वनडे फॉर्मेट में खेला जाना है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इस टूर्नामेंट को 2031 में होस्ट कर सकती है। वहीं एशिया कप 2025 को तो बीसीसीआई होस्ट करने वाली है। जिसके कारण ही अगले 3 Asia Cup की मेजबानी भारत को नहीं मिलता नजर आ रहा है।
भारत-पाकिस्तान के खराब रिश्ते का टूर्नामेंट पर पड़ा असर
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लांच किया था। जिसके बाद से ही भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहद खराब हो गए हैं। फैंस इस बीच एशिया कप 2025 से अपना नाम वापस लेने की मांग कर रहे थे। जिसके कारण ही Asia Cup 2025 पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि स्पोर्ट्स तक की नई रिपोर्ट को माने तो Asia Cup 2025 की शुरुआत 4 ये 5 सितंबर से हो सकती है। वहीं फाइनल मुकाबला 21 सितंबर को खेला जा सकता है। इसके अलावा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 7 सितंबर को दुबई में आयोजित हो सकता है।
ये भी पढ़ें: इन 2 खिलाड़ियों की वजह से जल्दी खत्म हुआ शिखर धवन का करियर, ‘गब्बर’ ने खुद बताए नाम
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
36 mins agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
3 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
3 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
3 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
4 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
4 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
5 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines