WI vs UAE: वेस्टइंडीज और संयुक्त अरब अमीरत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार को खेला गया। शारजाह के मैदान पर खेले गए इस मैच में मेहमान टीम ने 7 विकेट से विशाल जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वेस्टइंडीज को इसी महीने वर्ल्ड कप 2023 के क्वालिफायर खेलने हैं ऐसे में ये जीत उन्हें अत्मविश्वास प्रदान करेगी।
यूएई की बल्लेबाजी शुरुआत में लड़खड़ाई
शारजाह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर यूएई ने बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। यूएई ने 25 के स्कोर पर ही दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए। अरविंद ने 40 रन की पारी खेल जरूर टीम को संभालने की कोशिश की, मगर 25वें ओवर में उनके विकेट का भी पतन हुआ। जब यूएई लगातार अंतराल में विकेट खो रहा था तब नंबर-7 पर आए अली नसीर (58) ने अर्धशतक ठोक टीम को 200 के पार पहुंचाने में मदद की। वेस्टइंडीज के लिए किमो पॉल ने 3 विकेट झटके।
ब्रैंडन किंग का शतक, आसानी से जीती वेस्टइंडीज
202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 9वें ओवर में ही जॉनसन चार्ल्स का विकेट गंवा दिया। हालांकि इसके बाद ओपनर ब्रेंडन किंग ने पारी को संभाले रखा। उन्होंने अपने करियर का पहला शतक जड़ा। ब्रेंडन ने 12 चौके और 4 छक्के की बदौलत कुल 112 रन बनाए। इसके चलते टीम ने 35.2 ओवर में 3 विकेट खोकर इस लक्ष्य का हासिल कर लिया।
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
4 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
38 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines