वेस्टइंडीज के लिए ऐसा करने वाले बने पहले क्रिकेटर बने जेसन होल्डर, बदल डाला इतिहास
WI vs SCO: स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने जीत के साथ कमाल की शुरुआत की है. टीम के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने इस मैच में इतिहास रचने का काम किया. वो वेस्टइंडीज क्रिकेट इतिहास में ऐसा अद्भुत कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. पढ़िए पूरी खबर
WI vs SCO: वेस्टइंडीज ने इस बार टी20 विश्व कप की शुरुआत शानदार अंदाज में कर ली है. इस मैच में कैरेबियाई खिलाड़ियों ने धमाकेदार अंदाज में प्रदर्शन करते हुए 35 रनों से जीत दर्ज की. टीम के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर के लिए ये मैच यादगार रहा. उन्होंने इस मैच में एक ऐसा कारनामा किया है जो कि अभी तक कोई भी वेस्टइंडीज का खिलाड़ी नहीं कर पाया है. इस मैच में उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे किए हैं.
विज्ञापन
स्कॉटलैंड के खिलाफ घातक गेंदबाजी
धाकड़ ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने इस मैच में 3.5 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 30 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए. उनकी इस घातक गेंदबाजी के सामने स्कॉटलैंड की टीम 18.5 ओवरों में 147 रन ही बना पाई. होल्डर के सामने स्कॉटिश बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए. होल्डर ने वेस्टइंडीज के लिए अब तक खेले 90 मैचों की 86 पारियों में 101 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान वो एक बार 5 विकेट हॉल भी हासिल कर चुके हैं और उनका इकॉनमी भी 8.67 का रहा है.
विज्ञापन
Jason Holder becomes the first West Indies player to take 100 wickets in men's T20Is 👏 pic.twitter.com/U0cKUYcA48
वेस्टइंडीज के लिए 34 साल के जेसन होल्डर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. वो 101 विकेट लेकर लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर अकील हुसैन का नाम है. उन्होंने टीम के लिए 86 विकेट चटकाए हैं. इसके बाद लिस्ट में रोमारियो शेफर्ड का नाम है, जो कि टी20 इंटरनेशनल में 80 विकेट हासिल कर चुके हैं. इस मैच में भी उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट हासिल किए. इसी के साथ उन्होंने मैच में हैट्रिक लेने का कारनामा भी किया है.