---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

WI vs SA: 11 छक्के 10 चौके: जॉनसन चार्ल्स का हाहाकार, तूफानी सेंचुरी ठोक अपने नाम दर्ज किया ये रिकॉर्ड

WI vs SA: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में जॉनसन चार्ल्स ने कमाल कर दिया है। उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए अपने टी 20 करियर की पहली सेंचुरी जड़ दी है। वह टी20 में वेस्टइंडीज के लिए शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बने हैं। चार्ल्स से पहले […]

---विज्ञापन---

WI vs SA: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में जॉनसन चार्ल्स ने कमाल कर दिया है। उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए अपने टी 20 करियर की पहली सेंचुरी जड़ दी है। वह टी20 में वेस्टइंडीज के लिए शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बने हैं। चार्ल्स से पहले क्रिस गेल और एविन लुईस और रॉवमेन पॉवेल ये कारनामा कर चुके हैं।

जॉनसन चार्ल्स ने धुआंधार बैटिंग करते हुए महज 39 गेंद में ही शतक पूरा कर लिया। शतक तक पूरा करने तक चार्ल्स ने 9 छक्के और 9 चौके लगाए। इस मुकाबले में चार्ल्स ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। अंत में उन्हें मार्को जानसन ने क्लीन बोल्ड कर दिया। चार्ल्स ने 39 बॉल में शतक पूरा किया और 46 बॉल में कुल 118 रन बनाकर आउट हुए।

---विज्ञापन---

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज- काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), रोवमैन पॉवेल (सी), जेसन होल्डर, रेमन रीफर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, ओडियन स्मिथ, शेल्डन कॉटरेल

---विज्ञापन---

दक्षिण अफ्रीका- क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), रीजा हेंड्रिक्स, रिले रोसौव, एडेन मार्कराम (सी), डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, मार्को जेन्सन, वेन पार्नेल, सिसंडा मगाला, कगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी

First published on: Mar 26, 2023 06:39 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola