WI vs PAK: टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने जीता तो वहीं दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज करके दौरे को रोमांचक बना दिया था। सीरीज के तीसरे मुकाबले में विनर का फैसला होना था। जहां पर पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलमान आगा की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 189 रन बनाए हैं। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी। जिसके कारण मुकाबला 13 रनों से हार गई और सीरीज भी 2-1 से गंवा दिया।
पाकिस्तान ने खड़ा किया था बड़ा स्कोर
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 74 रनों की बेहद अहम पारी खेली। उनका साथ देते हुए सैम अयूब ने भी 66 रन बनाए। हसन नवाज, खुशदिल शाह और फहीम अशरफ ने छोटी लेकिन अहम आक्रामक पारियां खेली। जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में 189 रनों तक पहुंच सकी। फ्लोरिडा के मैदान पर इसे एक बड़ा स्कोर ही कहा जाता है। जहां पर बल्लेबाजी बहुत मुश्किल है। वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर, शमर जोसेफ और रोस्टन चेस ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
मैच के साथ सीरीज भी हारी वेस्टइंडीज
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए एलिक अथानाजे ने 60 रनों की पारी खेली। वहीं उनका साथ देते हुए शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 51 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू ने भी 24 रन बनाए। जिसके बाद भी वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवरों में 176 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की टीम ने 13 रनों के साथ मुकाबला जीता और सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम कर लिया। वेस्टइंडीज की टीम घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के बाद अब पाकिस्तान से भी हार गई है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: भारतीय कोचिंग स्टाफ की उड़ी नींदें, इस इंग्लिश बल्लेबाज ने किया ‘नाक’ में दम, खुद कोच ने माना
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
9 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
10 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
11 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
11 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
11 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
12 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines