नई दिल्ली: क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। इसकी एक बानगी सोमवार को वेस्ट इंडीज और नीदरलैंड के बीच खेले गए वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबले में सामने आई। नीदरलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए वेस्ट इंडीज को सुपर ओवर में 22 रन से करारी हार थमा दी। विंडीज के लिए जिम्बाब्वे से हार के बाद ये दूसरी शर्मनाक शिकस्त थी। अब उसके लिए टूर्नामेंट में चुनौतियां बढ़ गई हैं। वेस्ट इंडीज के कप्तान शाई होप भी इस हार से खफा नजर आए।
375 रन बनाकर मैच हारते हुए नहीं देख सकता
मैच के बाद शाई होप ने कहा- आप सचमुच ऐसा नहीं कर सकते। हमने बस खुद को निराश किया। मैं हमें 375 रन बनाकर मैच हारते हुए नहीं देख सकता। ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगा कि यह स्कोर काफी है। मुझे उम्मीद थी कि गेंदबाज अपना काम करेंगे।
कप्तान ने आगे कहा- क्रिकेट एक हाफ में नहीं खेला जाता। हम जानते थे कि हमें अच्छी गेंदबाजी करनी होगी, लेकिन मैंने हमेशा सोचा था कि 375 रन काफी होंगे। हमें निश्चित तौर पर इससे सीख लेने की जरूरत है। शून्य अंक के साथ सुपर सिक्स में जाने पर शाई होप ने कहा- हम जानते हैं कि अब हमें क्या करना है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है जिसमें हमने खुद को डाल दिया है।
वनडे में सुपर ओवर के रिकॉर्ड
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, लॉर्ड्स, 2019 सीडब्ल्यूसी फाइनल – इंग्लैंड ने जीता (बाउंड्री काउंट)
PAK बनाम ZIM, रावलपिंडी, 2020 – ZIM ने जीता
NED बनाम WI, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे, 2023 – NED ने जीता
वनडे में दूसरी पारी में सर्वाधिक स्कोर
438/9 – दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहान्सबर्ग, 2006 (जीता)
411/8 – श्रीलंका बनाम भारत, राजकोट, 2009 (हार)
389 – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, सेंट जॉर्ज, 2019 (हार)
374/9 – नीदरलैंड बनाम वेस्टइंडीज, हरारे (ताकाशिंगा एससी), 2023 (बराबर, एनईडी ने सुपर-ओवर जीता)
372/6 – दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन, 2019 (जीता)
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
29 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines