नई दिल्ली: दो बार की वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्ट इंडीज शु्क्रवार को आयरलैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। टी 20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 के लिए आयरलैंड ने विंडीज को मात देते हुए क्वालिफाई कर लिया। वेस्ट इंडीज की 9 विकेट से करारी हार के बाद वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड में तूफान आ गया है।
अभी पढ़ें – T20 World Cup: मेलबर्न में भारत-पाक क्रिकेट मैच से पहले असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष रिकी स्केरिट इस तरह बौखला गए कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी 20 विश्व कप से वेस्टइंडीज के बाहर होने के बाद टीम का पूरी तरह से पोस्टमार्टम करने की बात कह दी। स्केरिट ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “मैं ऑस्ट्रेलिया में अपनी टीम के प्रदर्शन के परिणामों से बहुत निराश हूं और मैं लोगों की निराशा की भावना का सम्मान करता हूं।” स्केरिट ने कहा, “धीमी गेंदबाजी के लिए हमारे बल्लेबाजों की अक्षमता ऑस्ट्रेलिया में एक स्पष्ट कमजोरी बनी। उनके शॉट सलेक्शन पर भी काफी सवाल खड़े हुए हैं।
https://twitter.com/windiescricket/status/1583484385147629568
पूरी तरह से पोस्टमार्टम किया जाएगा
रिकी स्केरिट ने अपने बयान में आगे कहा- मैं हितधारकों को यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि हमारी विश्व कप की तैयारी और प्रदर्शन के सभी पहलुओं पर पूरी तरह से पोस्टमार्टम किया जाएगा। गुणवत्ता और स्थिरता में सुधार के लिए सीडब्ल्यूआई की रणनीति को ध्यान में रखते हुए समाधान खोजा जाएगा। क्रिकेट के सभी मोर्चों पर और सभी प्रारूपों में इस हार पर काम किया जाएगा। वेस्ट इंडीज क्रिकेट किसी एक व्यक्ति या घटना से बड़ा है और इसे सभी हितधारकों के इनपुट और समर्थन की आवश्यकता है।
स्पिनर के आगे फेल रहे बल्लेबाज
आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में विंडीज के बल्लेबाज ब्रैंडन किंग के अलावा कोई भी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाया। किंग ने 48 गेंदों में 62 रन बनाए। कप्तान निकोलस पूरन महज 13 रन बनाकर आउट हो गए। स्पिनर गैरेथ डेलानी की गेंदबाजी के आगे विंडीज की बल्लेबाजी फीकी रही। उन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
10 mins agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
28 mins agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
1 hr agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
1 hr agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
1 hr agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
2 hrs agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines