WI vs IND: 12 जुलाई से टीम इंडिया को वेस्टइंडीज का दौरा करना है। इसके लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। 2 टेस्ट मैचों के लए कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जबकि सीनियर प्लेयर चेतेश्वर पुजारा का नाम नहीं है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पुजारा फ्लॉप रहे थे, इसलिए उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। चयनकर्ताओं के इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अब टीम इंडिया के पूर्व कोच डब्ल्यूवी रमन ने पुजारा के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। ।
डब्ल्यूवी रमन ने पुजारा के पक्ष में दिया ये बयान
चेतेश्वर पुजारा को ड्रॉप किए जाने से पूर्व कोच डब्ल्यूवी रमन ने कहा कि ‘दिक्कत ये है कि सेलेक्टर्स ने चार ओपनर्स का चयन किया है और पुजारा को ड्रॉप कर दिया है। इसमें एक तरह का विरोधाभास है। पुजारा जैसे क्रिकेटर ने भारत के लिए काफी अच्छा काम किया है। कई मौकों पर उन्होंने टीम को घर में और विदेशों में जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका अदा की है।’
उन्हें उपकप्तान बनाया जाना चाहिए था
डब्ल्यूवी रमन ने चेतेश्वर पुजारा को उपकप्तानी दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि ‘उन्हें उप कप्तान भी बनाया गया था, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में फ्लॉप परफॉर्मेंस के बाद टीम से बाहर कर दिया गया। मेरे हिसाब से ये चीज किसी को भी नहीं पसंद आई। व्यक्तिगत तौर पर मैं भी पुजारा को ड्रॉप किए जाने के पक्ष में नहीं हूं।’
पुजारा की जगह जायसवाल को मिल सकता है मौका
दरअसल, वेस्टइंडीज टूर के लिए टेस्ट टीम में अनकैप्ड खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है। इन दो ओपनर के अलावा रोहित शर्मा और शुभमन गिल के रूप में दो और ओपनर पहले से ही टीम का हिस्सा हैं। माना जा रहा है कि पुजारा की जगह यशस्वी जायसवाल को तीसरे नंबर पर बैटिंग का मौका मिल सकता है।
वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
23 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines