WI vs IND: भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में बुरी तरह हरा दिया। पहला वनडे जीतने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया था, इन दोनों दिग्गजों की गैर मौजूदगी में टीम इंडिया 181 रन पर बिखर गई और वेस्टइंडीज ने उसे 6 विकेट से करारी शिकस्त दी।
हताश-निराश दिखे रोहित शर्मा
टीम को हारता देख रोहित-विराट को डगआउट में बुरा हाल था, दोनों बेहद निराश दिखे। इसकी एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में रोहित शर्मा, विराट कोहली और युजवेंद्र चहल एक साथ बैठे दिख रहे हैं। विराट के चेहरे पर निराशा है, जबकि रोहित शर्मा टॉबल से सिर छुपाए बैठे हैं। वहीं युजी चहल भी हांथ बांधकर निराश दिख रहे हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि रोहित-विराट की इस फोटो पर यूजर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
जीत की उम्मीद हो चुकी थी खत्म
दरअसल, ये फोटो उस वक्त की है जब वेस्टइंडीज 182 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी। मेजबान टीम ने 23.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 114 रन बना लिए हैं। यहां से उसे 26.1 ओवर में सिर्फ 68 रनों की दरकार थी। ये वही मूमेंट था जब सभी ने टीम इंडिया की जीत की उम्मदी छोड़ दी थी। हुआ भी यह वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से मैच अपने नाम किया और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।
मैच का लेखा जोखा
अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया हार गई थी। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की। जैसे ही शुभमन गिल आउट हुए तो फिर विकेट की झड़ी लग गई। भारत ने 91 रनों के अंदर अपने 10 विकेट गंवा दिए और 40.5 ओवरों में 181 रनों पर सिमट गई। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 36.4 ओवरों में 4 विकेट खोकर 182 रन बना दिए और 6 विकेट से मुकाबला जीता।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11
शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मुकेश कुमार
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
8 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
8 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
42 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines