WI vs IND: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से शतक निकला। इस पारी से टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ बहुत खुश हैं। मुकाबले के बाद रविवार को उन्होंने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने साफ कहा कि ‘डोमिनिका टेस्ट मैच से पहले मैनेजमेंट को कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं थी’
विक्रम राठौड़ के मुताबिक रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी शतक लगाया था और वो कंडीशंस को काफी अच्छी तरह से एडाप्ट करते हैं।
विक्रम राठौड़ ने दिया ये बयान
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने रोहित शर्मा के फॉर्म पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में भी रोहित शर्मा ने शतक लगाया था। उनकी बल्लेबाजी को लेकर कोई भी चिंता करने वाली बात नहीं है।’
रोहित अपने हिसाब से गेम में बदलाव करते हैं
विक्रम राठौड़ ने रोहित शर्मा की खास क्वालिटी बताई। उन्होंने कहा कि ‘अच्छी बात ये है कि रोहित शर्मा जो एक स्ट्रोक प्लेयर हैं वो परिस्थितियों के हिसाब से अपने गेम में बदलाव भी कर रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी ऐसा किया था और यहां भी किया।’
रोहित काफी बड़े प्लेयर हैं
विक्रम राठौड़ ने कहा कि ‘रोहित शर्मा को पता है कि इस तरह की विकेटों पर कैसे बल्लेबाजी की जाती है। आपको अपने गेम में बदलाव करने की जरूरत है इस बारे में पता होना और वो काम करके दिखाने में काफी फर्क है। रोहित शर्मा ये कर सकते हैं। वो अपने प्लान को एग्जीक्यूट करने में कामयाब रहे। हम सबको पता है कि वो काफी बड़े प्लेयर हैं और उन्होंने अपना पोटेंशियल दिखाया।’
रोहित ने बनाए थे 203 रन
आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा ने जबरदस्त शतक लगाया था। लंबे समय से रनों के लिए जूझ रहे रोहित ने 221 गेंद पर दो छक्के और 10 चौके की मदद से 103 रनों की पारी खेली। हालांकि अपना शतक पूरा करने के बाद अगली ही गेंद पर वो आउट भी हो गए। इस शतक से रोहित का कॉन्फिडेंस वापस लौटा है।
टीम इंडिया ने 141 रनों से जीता था पहला टेस्ट
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट 141 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया था। इस मुकाबले में रोहित के अलावा डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल ने 171 रनों की शानदार पारी खेली थी, उनके अलावा आर अश्विन ने दोनों पारियों में कुल 12 विकेट निकाले।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
15 mins agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
9 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
10 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
11 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines