WI vs IND: भारत और वेस्टइंडीज के बीच त्रिनिदाद में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारत ने 438 रन बनाए थे। इसके जवाब में मेजबान टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक शानदार खेल दिखाया और 5 विकेट खोकर 229 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाजों को पहले टेस्ट की अपेक्षा इस पिच से मदद नहीं मिल रही है। तीसरे दिन स्टंप के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे ने पिच को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी।
बहुत स्लो पिच है
पारस महाम्ब्रे ने त्रिनिदाद की पिच को स्लो बताया। उन्होंने कहा कि ये एक ऐसी पिच है जिस पर 20 विकेट निकालना काफी चुनौतीपूर्ण काम है। ये पिच काफी स्लो है। यहां पर ना तो पेस है और ना ही गेंद टर्न हो रही है।
वेस्टइंडीज डिफेंसिव होकर खेली
भारतीय गेंदबाजों का बचाव करते हुए पारस महाम्ब्रे ने कहा कि ‘ये पिच काफी स्लो है। जब हम सुबह यहां आ रहे थे तो कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस बारे में बात की थी कि गेंद ना तो सीम हो रही है और ना ही ज्यादा स्पिन हो रही है। ये काफी ज्यादा स्लो पिच थी, दिन के आखिर में जाकर गेंद थोड़ी टर्न करने लगी थी, लेकिन बैटिंग के लिए ये पिच काफी आसान थी। इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाड़ी काफी डिफेंसिव होकर खेल रहे थे।’
हमारे गेंदबाजों ने पूरी कोशिश की
पारस महाम्ब्रे ने आगे कहा ‘वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने कुछ शॉट्स खेले होते तो फिर विकेट निकालने का मौका बनता, लेकिन कैरेबियाई खिलाड़ी बिल्कुल कोशिश ही नहीं कर रहे थे। हालांकि हमारे गेंदबाजों ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। टीम और कप्तान ने जो उम्मीद गेंदबाजों से की थी वो उन्होंने किया।’
वेस्टइंडीज बनाम भारत दूसरे टेस्ट का हाल
भारत पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 141 रनों से हराया था। उस मैच में वेस्टइंडीज को दोनों पारियों में 280 रनों पर समेट दिया था। आर अश्विन ने कुल 12 विकेट निकाले थे। लेकिन दूसरे टेस्ट में स्पिनर्स का जादू नहीं चला। भारत की पहली पारी के 438 के जवाब में विंडीज ने तीसरे दिन स्टंप्स के समय तक 108 ओवर में 229/5 का स्कोर बना लिए हैं। अभी भी मेजबान टीम 209 रन पीछे हैं।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines