WI vs IND: भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई के महीने में वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी। जहां उसे टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए टीम इंडिया के ऐलान से जुड़ी जानकारी सामने आई है। खबर है कि टीम इंडिया का ऐलान 27 जून को हो सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक BCCI की सेलेक्शन कमेटी 27 जून को टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है।
रोहित को आराम, हार्दिक की हो सकती है वापसी
रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट या वनडे में से किसी एक सीरीज में आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह अजिंक्य रहाणे की कमान सौंपी जा सकती है। टेस्ट में हार्दिक पांड्या की वापसी की चर्चा भी है, लेकिन इसके लिए पांड्या का जवाब जरूरी होगा कि वह खेलने के लिए तैयार हां या नहीं।
इन युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
वेस्टइंडीज दौरे पर आईपीएल में धमाल मचाने वाले, रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल और मुकेश कुमार जैसे युवा खिलाड़ियों की किस्मत खुल सकती है और उन्हें वेस्टइंडीज के इस दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना जा सकता है। इनके अलावा
संजू सैमसन, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को वनडे सीरीज समेत टेस्ट और टी20 सीरीज में शामिल किया जा सकता है।
सीनियर गेंदबाजों को दिया जा सकता है आराम
टीम इंडिया के सीनियर गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को वेस्टइंडीज दौरे से आराम दिया जा सकता है। ये दोनों ही गेंदबाज पिछले एक साल से जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के फास्ट बॉलिंग डिपार्टमेंट का जिम्मा बहुत अच्छे से संभाल रहे हैं। चूकि इस साल के अंत में वनडे वर्ल्ड कप होना है, इसके मद्देनजर बीसीसीआई मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की फिटनेस को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहता। इसलिए उन्हें आराम दिया जा सकता है।
भारत बनाम वेस्टइंडीज तीनों सीरीज का शेड्यूल, भारतीय समय के अनुसार,
भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट मैच, 12-16 जुलाई, शाम 7.30 बजे, डोमनिका
दूसरा टेस्ट मैच, 20-24 जुलाई, शाम 7.30 बजे, त्रिनिदाद
भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज
पहला वनडे मैच, 27 जुलाई, शाम 7.00 बजे, बारबाडोस
दूसरा वनडे मैच, 29 जुलाई, शाम 7.00 बजे, बारबाडोस
तीसरा वनडे मैच, 1 अगस्त, शाम 7.00 बजे, त्रिनिदाद
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज
पहला टी20 मैच, 3 अगस्त, शाम 8.00 बजे, त्रिनिदाद
दूसरा टी20 मैच, 6 अगस्त, शाम 8.00 बजे, गुयाना
तीसरा टी20 मैच, 8 अगस्त, शाम 8.00 बजे, गुयाना
चौथा टी20 मैच, 12 अगस्त, शाम 8.00 बजे, फ्लोरिडा
पांचवां टी20 मैच, 13 अगस्त, शाम 8.00 बजे, फ्लोरिडा
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines