WI vs IND: Suryakumar Yadav का एक और बड़ा धमाका, धवन को पछाड़ बन गए ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज
Edited By Bhoopendra Rai

Suryakumar Yadav
Edited By Bhoopendra Rai

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav: वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव पूरी लय में दिखे। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट खेले और 44 बॉल पर 83 रन बनाकर आउट हो गए हैं। सूर्या ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की और महज 23 गेंद पर अर्धशतक ठोक दिया। वह शतक बनाने से सिर्फ 13 रनों से चूक गए। इस पारी के दम पर उन्होंने बड़ा कमाल किया है। सूर्यकुमार यावद अब भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने के मामले में सूर्या ने स्टार ओपनर रहे शिखर धवन को पीछे छोड़ा है। सूर्या के 51 टी20 मैचों में अब 1780 रन हो गए हैं। उनका औसत 45.64 का है। सूर्या ने इस फॉर्मेट में 162 चौके और 101 छक्के लगाए हैं। वहीं धवन ने भारत कते लिए 1759 रन बनाए थे।
https://twitter.com/Jagadishroyspr/status/1688961468501569536?s=20
सूर्यकुमार यादव ने 83 रनों की पारी में 4 छक्के लगाए और टी20 में छक्कों का शतक पूरा किया। वह टी20 में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बने हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/1688959330605838337?s=20
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1688964183717720064?s=20
भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 115 टी20 मैचों की 107 पारियों में 52.73 की बढ़िया औसत से कुल 4008 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 3853 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर केएल राहुल का नाम है, जो अब तक भारत के लिए 2265 रन बना चुके हैं।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1688959467172626432?s=20
अगर मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए तीसरे टी20 में 5 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। टीम के लिए ब्रेंडन किंग ने 42 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी। इसके जवाब में टीम इंडिया के लिए सूर्या ने कमाल किया और 83 रन ठोक डाले। भारत ने यह टारगेट 17.5 ओवर में ही चेज कर लिया। टीम इंडिया के लिए सूर्या के अलावा तिलक वर्मा ने 49 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने छक्का लगाकर मैच जिताया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: