Exclusive: वेस्टइंडीज टीम में 15 महीने बाद लौटा 6.3 फीट हाइट वाला स्टार गेंदबाज, टीम इंडिया की तोड़ चुका है कमर, फिर बनेगा मुसीबत?
Edited By Bhoopendra Rai

WI vs IND
Edited By Bhoopendra Rai

WI vs IND
WI vs IND: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 अगस्त से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। इसके लिए टीम इंडिया के बाद मेजबान वेस्टइंडीज ने भी अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 15 सदस्यीय मजबूत टीम उतारेगी। इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज में 15 महीने बाद स्टार गेंदबाज की वापसी हुई है। इस गेंदबाज का नाम ओबेड मैकॉय है। ये वही मैकॉय हैं, जिन्होंने पिछले साल भारत के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया था।
अगस्त 2022 में वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली गई टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में ओबेड मैकॉय ने इंडिया के 6 बल्लेबाजों का शिकार किया था। 6.3 फीट की हाइट रखने वाले इस पेसर ने धारदार गेदंबाजी से अपने 4 ओवर में 17 रन देकर 6 बल्लेबाजों का खेल किया था। उन्होंने अपने स्पेल में 1 मेडन ओवर भी डाला था। उस मैच में वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। भारत ने 139 रन बनाए थे, इस टारगेट को वेस्टइंडीज ने 5 विकेट खोकर चार गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया था। ये गेंदबाज एक बार फिर टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन सकता है।
ओबेड मैकॉय (वेस्टइंडीज)- 17 रन देकर 6 विकेट
वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) – 9 रन देकर 4 विकेट
मिचेल सेंटरन (न्यूजीलैंड)- 11 रन देकर 4 विकेट
डैरेन सेमी (वेस्टइंडीज)- 16 रन देकर 4 विकेट
मोहम्मद आसिफ (पाकिस्तान) – 18 रन देकर 4 विकेट
अगर ओबेद के पिछले 5 टी20 मैचों पर नजर डालें तो उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने सिर्फ 2 विकेट निकाले हैं। इस खिलाड़ी ने अपना आखिरी टी20 मुकाबला 7 मई 2023 को आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदाराबाद के खिलाफ खेला था। तब से वह कोई भी मैच नहीं खेल पाए हैं।
ओबेड मैकॉय ने 21 अक्टूबर 2022 को अपनी नेशनल टीम के लिए आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच खेला था, जिसमें उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली थी। अब वह करीब 15 महीने बाद वेस्टइंडीज टीम में वापसी कर रहे हैं।
रोवमैन पॉवेल (कप्तान), काइल मेयर्स (उपकप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, शिम्रोन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, ओबेड मैकॉय, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, ओशेन थॉमस।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: