WI vs IND: टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। भारत ने टेस्ट के बाद वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है। ये सीरीज शार्दुल ठाकुर के लिए बेहद बढ़िया रही। उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा 8 विकेट निकाले हैं। आगामी विश्वकप में इस आलराउंडर का दावा मजबूत दिख रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ने विश्वकप में चयन के सवाल पर बड़ा बयान दिया है।
गेंद और बल्ले से धमाल मचाने की क्षमता रखने वाले शार्दुल कहा ‘मुझे खुशी है कि मैं इस सीरीज में 8 विकेट लेने में कामयाब हो सका। कई बार आप अच्छा खेलते और कई बार नहीं, मैं जिस भी सीरीज में खेलता हूं उससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ता है।
विश्वकप में चयन के सवाल पर क्या बोले शार्दूल ठाकुर
शार्दुल ठाकुर ने विश्वकप में चयन के सवाल पर कहा ‘जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं कोशिश करता हूं कि टीम की सफलता में अपना अहम योगदान दे सकूं। बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में मेरी यही सोच रहती है। मैं उस तरह का खिलाड़ी नहीं हूं, जो टीम में अपनी जगह बनाने के लिए खेलता हो।’
शार्दुल ठाकुर बोले- ऐसे में तो परफॉर्म नहीं कर पाऊंगा
शार्दुल ने कहा ‘अगर मैं टीम में जगह बनाने की सोच के साथ खेलूंगा तो मुझे नहीं लगता है कि परफॉर्म कर पाऊंगा। अगर टीम मैनेजमेंट मुझे वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुनता है तो फिर ये उनका फैसला होगा। मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता हूं। मैं यह देखता हूं कि मैच की स्थिति क्या है और टीम को मुझसे क्या जरूरत है। मैं इसी सोच पर आगे चलता हूं।’
सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट निकालने वाले गेंदबाज हैं शार्दूल
वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में शार्दूल ठाकुर ने जलवा दिखाया। उन्होंने 3 मुकाबलों में सीरीज में सबसे ज्यादा 8 विकेट निकाले हैं। उनका एवरेज 11.62 का रहा। आखिरी मैच में इस गेंदबाज ने 3 बल्लेबाजों का शिकार किया और वेस्टइंडीज की कमर तोड़ दी। शार्दूल के सामने मेजबान टीम के बल्लेबाज पूरी तरह बेबस दिखे।
संबंधित खबरें
T20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
9 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
52 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
1 hr agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
3 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines